{"_id":"6254768c397e024df809b142","slug":"another-case-against-the-chairman-of-officer-defense-academy-city-news-drn408827339","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिसर डिफेंस एकेडमी के चेयरमैन पर एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिसर डिफेंस एकेडमी के चेयरमैन पर एक और केस
विज्ञापन
एनडीए की कोचिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। ऑफिसर डिफेंस एकेडमी के नाम से संचालित सेंटर के संचालक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में भी मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि एनडीए की कोचिंग और हॉस्टल में रुकवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे गए और धोखे में रखकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया।
हिना राठौड़ निवासी भिलाई, छत्तीसगढ़ ने सोमवार को राजपुर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका 18 साल के बेटे पराग राठौड़ ने देहरादून में एनडीए की कोचिंग के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। वेबसाइट पर पेसल विड स्कूल के साथ एनडीए की कोचिंग की तैयारी की जानकारी मिलने पर बेटे को दाखिला दिला दिया। बताया गया था कि सुबह स्कूल में पढ़ाई होगी और शाम को एनडीए की तैयारी कराई जाएगी। जब बेटा घर आया तो उसने बताया कि पढ़ाई नहीं हो रही है। एक हफ्ते के बाद फोन आया और बताया गया कि बेटे को हॉस्टल में शिफ्ट कर रहे है। बेटा फिर देहरादून आया तो हॉस्टल के बजाय एक होटल में रुकवाया गया। सवाल करने पर टाल दिया गया। आरोप है कि स्टॉफ से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी ने फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद परिजन दून पहुंचे तो बच्चे की स्थिति देखकर दंग रह गए।
स्कूल के चेयरमैन प्रेम कुमार कश्यप ने बताया कि ऑफिसर डिफेंस एकेडमी को प्लेसमेंट और हॉस्टल किराये पर दिया था। इसका एग्रीमेंट 31 मई 2022 तक का है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तमाम अव्यवस्थाओं के बीच बच्चों का साल बर्बाद कर दिया। एनडीए का चांस भी मिस हो गया। सालभर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अकादमी के चेयरमैन विक्रांत चौधरी, उनकी पत्नी नेहा चौधरी, हेड एडमिनिस्ट्रेशन रचना रावत, कोऑर्डिनेटर प्रदीप सिंह, कोऑर्डिनेटर विशाल, लूसेंट स्कूल के सीबीएसई कऑर्डिनेटर अमन, टेलीकॉलर समीक्षा व सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।