फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another accused involved in fake land registration arrested

Dehradun News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Another accused involved in fake land registration arrested
माजरा में 10 बीघा जमीन की फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर फर्जी रजिस्ट्री करने के प्रकरण में एसआईटी ने एक और आरोपी (सुखविंदर सिंह, ऊधमसिंहनगर) को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में दो आरोपियों को पहले ही एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शीतल मंड पुत्री स्व साधु सिंह निवासी रामनिवास माजरा ने थाना पटेलनगर में तहरीर दी थी। बताया कि आरोपी केपी सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर माजरा स्थित उनकी 10 बीघा भूमि की फर्जी अटार्नी बनाकर उसकी रजिस्ट्री सुखविंदर सिंह निवासी नानकमत्ता के नाम पर कर दी। उसके बाद आरोपी सुखविंदर ने भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर केपी सिंह के पिता बलवीर सिंह की कंपनी को गिफ्ट डीड कर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वर्तमान में जांच एसआईटी की ओर से की जा रही है। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों समीर कामयाब और रवि कोहली को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद एसआईटी ने आरोपी सुखविंदर सिंह निवासी 40, नवदिया नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में ने बताया कि केपी सिंह व उसके पिता बलवीर सिंह से उसकी मुलाकात वर्ष 2010 में एक विवाह समारोह के दौरान केपी सिंह के चाचा सेठपाल चौधरी के माध्यम से हुई। जो सिडकुल ऊधमसिंहनगर में मिट्टी भरान के ठेके लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2014 में केपी सिंह ने उससे संपर्क कर बताया कि देहरादून में माजरा स्थित एक जमीन की हरभजन सिंह उर्फ भजन सिंह के नाम से फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार की गई है। जिसकी रजिस्ट्री वह उसके नाम पर करवा देगा। कहा था कि उसे बेचने से जो मुनाफा होगा, उसमें से कुछ हिस्सा उसे भी दिया जाएगा। इसके बाद केपी सिंह ने उसके खाते में डेढ़ लाख रुपये डाले थे। वर्ष 2016 में केपी सिंह ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसे कमल विरमानी और एक अन्य व्यक्ति से मिलवाया। इनकी ओर से रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर पहले उक्त भूमि की रजिस्ट्री उसके नाम पर की गई और वर्ष 2020 में उसके माध्यम से भूमि को गिफ्ट डीड के द्वारा केपी सिंह के पिता बलवीर सिंह की कंपनी बीकेएन हब्र्स के नाम पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed