फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anoop Garola Memorial Social Activism Award to Chand, Manish, Rajiv and Afzal

चांद, मनीष, राजीव और अफजाल को अनूप गैरोला स्मृति सामाजिक सक्रियता सम्मान

Sun, 28 Nov 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Anoop Garola Memorial Social Activism Award to Chand, Manish, Rajiv and Afzal
पत्रकार चांद मोहम्मद, मनीष चंद्र भट्ट, मो. अफजाल अहमद और पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव उनियाल को उत्तरांचल प्रेस क्लब के डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में ‘पत्रकार अनूप गैरोला स्मृति सामाजिक सक्रियता सम्मान-2001’ प्रदान किया गया। चारों लोगों को कोविडकाल में समाज की सेवा के लिए दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान संयुक्त रूप से दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रख्यात लोकगायक और सामाजिक चेतना के सशक्त स्तंभ नरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि व प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, स्व. अनूप गैरोला की पत्नी रचना गैरोला, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा और पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी ने सम्मान स्वरूप शॉल, मानपत्र और स्मृति चिह्न चारों को भेंट किया। इस मौके पर सुर सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकारों की ओर से मिलने वाले सम्मान से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण वह सम्मान होता है, जो समाज देता है। जिनको सम्मान मिलता है, उनकी जिम्मेदारी समाज के प्रति और बढ़ जाती है। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कोविडकाल में पत्रकारों ने दोहरी जिम्मेदारी निभाईं। जहां उन्होंने अपने पत्रकारीय दायित्व को बेहतर ढंग से निभाया, वहीं समाज में तमाम लोगों की मदद के लिए भी आगे बढ़कर कार्य किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर हरीश कोठारी, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय, शूरवीर भंडारी, क्लब महामंत्री गिरिधर शर्मा, भूपेंद्र कंडारी, जितेंद्र अंथवाल, संजीव कंडवाल, संजय घिल्डियाल, ओपी बेंजवाल, अजय राणा, विनोद पोखरियाल, गौरव मिश्रा, विनय गोयल, प्रभाकर उनियाल, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, महेंद्र भंडारी, सुधा कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed