पासवर्ड हैकिंग से बचाने आ गया ये नया सॉफ्टवेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में रामनगर के 17 वर्षीय अनमोल अग्रवाल ने फिर एक बार और अपने आप को कंप्यूटर की दुनिया में साबित किया है। अनमोल समर स्टडी हाल कुंडेश्वरी काशीपुर में कक्षा 12वीं के छात्र हैं।
हाल ही में इन्होंने मशहूर कंपनी माइक्रोसाफ्ट की विंडोज 10 क्रेक की है, जो कि अक्टूबर 2015 में भारत में लांच हुई थी। रामनगर के बंबाघेर निवासी अनमोल यह दावा करते हैं कि वह किसी भी विंडोज को हैक होने से बचा सकते हैं।
विंडोज का पास वर्ड 10 मिनट में तोड़ सकते हैं और उसे बचा भी सकते हैं। वह भी बिना कोई सॉफ्टवेयर या सीडी के प्रयोग के। बताते हैं उन्होंने इसके बारे में जब कंपनी के सीईओ सत्या नडेला और कंपनी के मालिक विल गेट्स को ई मेल किया तो बहुत समय इंतजार करने के बाद भी उनका कोई रिप्लाई नहीं आया।
हैकिंग से बचने और हैकिंग सिखाने के लिए एक वेबसाइट भी की लांच
विंडोज यूजर्स के लिये यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है। क्योंकि अधिकतर बैंकों, घरों, ऑफिसों में विंडोज का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें बहुत जरूरी डाटा होते हैं, जो विंडोज में असुरक्षित है। यह यूजर्स विंडोज के लिये बहुत बड़ा विषय है।
अनमोल ने अपने मित्र कार्तिक ककण के साथ मिलकर लोगों को हैकिंग से बचने और हैकिंग सिखाने के लिए एक वेबसाइट भी लांच की है। जिसका लिंक डब्लूडब्लूडब्लू डॉट सॉफ्ट आईटी वर्ल्ड डॉट कॉम है।
अनमोल ने पहले भी एक ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज बनाया था। जिसमें कोई वायरस काम नहीं करता और वह सारी ऑपरेटिंग सिस्टमस की फाइल सपोर्ट करता है। उन्होंने दो किताबें हैकर्स एंडरवाईज, द् डिराइड सीक्रेट रिवील्स भी लिखी थी। जिसमें हैकर्स कैसे हैक करते हैं और उनसे बचने के उपाय सुझाए थे।