फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case: SIT probing questions to Suspend patwari vaibhav

Ankita Murder Case: निलंबित पटवारी वैभव प्रताप को पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

Sat, 01 Oct 2022 12:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Oct 2022 12:55 PM IST
सार

अंकिता के लापता होने की सूचना के बाद पटवारी वैभव प्रताप सिंह अचानक छुट्टी पर चला गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पौड़ी गढ़वाल के डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने पटवारी वैभव प्रताप सिंह की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए उसे निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन
Ankita Murder Case: SIT probing questions to Suspend patwari vaibhav
पुलकित और पटवारी वैभव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने पटवारी वैभव प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन शुक्रवार रात कई जगह उसकी गिरफ्तारी की खबरें चलने लगीं। हालांकि, अमर उजाला से बातचीत में डीजीपी अशोक कुमार ने पटवारी की गिरफ्तारी से साफ इनकार किया।

विज्ञापन


Ankita Murder Case: किसने तुड़वाया पुलकित का वनंत्रा रिजॉर्ट! फिर गरमाया मुद्दा, अब सामने आई ये नई कहानी
विज्ञापन


अंकिता के लापता होने की सूचना के बाद पटवारी वैभव प्रताप सिंह अचानक छुट्टी पर चला गया था। उसने पटवारी विवेक कुमार को चार्ज दिया था। वैभव ने इस बात को भी स्वीकार किया था कि 19 सितंबर को मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने रात दो बजे अंकिता के लापता होने की सूचना उसको दी। नियमानुसार उसने 24 घंटे बाद गुमशुदगी दर्ज करने की बात कही थी। अचानक छुट्टी पर जाने के बाद से वैभव का मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए पौड़ी गढ़वाल के डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने पटवारी वैभव प्रताप सिंह की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए उसे निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ankita Murder Case: पटवारी और पुलकित की थी खास दोस्ती, साजिश या संयोग है घटना के बाद वैभव का छुट्टी जाना

साथ ही सीआर में उसकी प्रतिकूल प्रविष्टि भी दर्ज की थी। वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी इशिता और विवेक ने बताया था कि पटवारी का रिजॉर्ट में आना-जाना था। उसकी वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य से काफी नजदीकी थी। इसी बीच एसआईटी ने पटवारी वैभव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुक्रवार को चर्चा ने जोर पकड़ा की एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एएसपी और एसआईटी के सदस्य शेखर सुयाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठा। 

हिरन का मांस परोसने की खबर 
शुक्रवार को कुछ चैनलों पर वनंत्रा रिजॉर्ट में हिरन का मांस परोसने की खबरें चल रही थीं। हालांकि, कहीं से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed