फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case SIT investigation officer testimony completed Uttarakhand News in Hindi

Ankita Murder Case: एसआईटी के विवेचना अधिकारी की गवाही पूरी, अब 30 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Sat, 24 Aug 2024 03:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 24 Aug 2024 03:20 PM IST
सार

अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें इस मुकदमे के गवाह नंबर एक और दो मृतका के माता-पिता को गवाही के लिए फिर से बुलाने का आग्रह किया गया था। अब इस मामले में अगली तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Ankita Murder Case  SIT investigation officer testimony completed Uttarakhand News in Hindi
अंकिता हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अंकिता हत्याकांड मामले की शुक्रवार को कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में सुनवाई हुई। पांचवीं तिथि पर एसआईटी के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया की गवाही पूरी हो गई है। बचाव पक्ष की ओर से इस मामले में विवेचना अधिकारी से जिरह शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें इस मुकदमे के गवाह नंबर एक और दो मृतका के माता-पिता को गवाही के लिए फिर से बुलाने का आग्रह किया गया था। अब इस मामले में अगली तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड की एसआईटी जांच के बाद कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में अब तक विवेचना अधिकारी समेत 47 गवाह अदालत में पेश किए जा चुके हैं। बीती पांच जुलाई को अभियोजन पक्ष की ओर से 47वें गवाह के रूप में मामले के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह खोलिया के बयान दर्ज कराने शुरू किए गए थे, जो 23 अगस्त को पांचवीं तिथि पर पूरे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक की गवाही पूरे होने के बाद शुक्रवार से ही बचाव पक्ष की जिरह भी शुरू हो गई है। अब इस मामले में अगली तिथि 30 अगस्त को निर्धारित की गई है। शुक्रवार को गवाही के दौरान तीनों आरोपी अदालत में हाजिर रहे। अब अगली तिथि से विवेचक की गवाही पर प्रति परीक्षा होगी।

Dehradun ISBT Case: गर्भवती है 15 साल की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, इलाज के लिए भटक रही दर-बदर

जस्टिस फॉर अंकिता : लोगों ने कोर्ट के बाहर किया प्रदर्शन
जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी कमेटी के बैनर तले देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार से आई महिलाओं ने स्थानीय युवाओं के साथ सिमलचौड़ स्थित अदालत परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए अंकिता के हत्यारों को जल्द सजा दिलाने व मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने अदालत में पेशी पर आए तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कोर्ट के बाहर किया धरना-प्रदर्शन किया।

कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में अंकिता हत्याकांड की सुनवाई थी। जिसे देखते हुए अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। खुद कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ अदालत के मुख्य द्वार पर तैनात रहे। सुनवाई के दौरान अंकिता भंडारी के पिता बीरेंद्र सिंह भंडारी भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे।

इस दौरान जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी के बैनर तले देहरादून निवासी यूकेडी की केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, श्रीनगर से सरस्वती नेगी, हरिद्वार से हेमा रावल, डॉ. मुकेश सेमवाल श्रीनगर, रंजन बर्थवाल, प्रीति नेगी, सीमा, रमेश कोटियाल व शिवानंद लखेड़ा अपने हाथों में बैनर लिए अदालत के मुख्य द्वार तक पहुंचे। यहां उन्होंने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने अंकिता भंडारी के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed