फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case Pulkit Arya Health deteriorated during hearing two people testify

Ankita Murder Case: आखिरी बार पुलकित के साथ स्कूटी पर देखी गई थी अंकिता, एसआई व वन कर्मी ने बताईं कई अहम बातें

Fri, 01 Sep 2023 08:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Sep 2023 08:32 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने उल्टियां होने और चक्कर आने की शिकायत की। इस पर अदालत ने उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
Ankita Murder Case Pulkit Arya Health deteriorated during hearing two people testify
अंकिता भंडारी और पुलकित आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में शुक्रवार को पुलिस की फॉरेंसिक मोबाइल यूनिट की प्रभारी एसआई संध्या नेगी और पशुलोक बैराज के फाॅरेस्ट चेक पोस्ट में तैनात रहे वनकर्मी आशीष पुरोहित ने अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


दोनों ने एसआईटी के समक्ष पूर्व में दिए गए बयान दोहराए। एसआई ने बताया कि उसने अंकिता के कमरे और सामान का निरीक्षण किया, लेकिन मौके पर किसी तरह के चांस फिंगर प्रिंट नहीं मिले। उधर, दूसरे गवाह वन कर्मी ने घटना के दिन स्कूटी चला रहे पुलकित आर्य की पहचान की। बताया कि स्कूटी के पीछे एक लड़की बैठी हुई थी। स्कूटी के पीछे मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने पास के गांव कौड़िया जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: बैठक में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण बिल को मिली मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उपनिरीक्षक संध्या नेगी ने बताया कि 23 सितंबर को वह फॉरेंसिक टीम के साथ वनंतरा रिजार्ट पहुंचीं। वहां अंकिता भंडारी के कमरे का गहनता से निरीक्षण किया। कमरे में एक बैग था, जिसमें मृतका के कपड़े थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कमरे से चांस फिंगर प्रिंट लेने का प्रयास किया, लेकिन कमरे में कोई चांस फिंगर प्रिंट नहीं मिला।

पुलकित आर्य के कमरे से मिली कई चीजें

उन्होंने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के कमरे का भी निरीक्षण किया। कमरे में रखे टेबल पर एक सिमकार्ड और डेबिट कार्ड भी मिला। इसके अलावा अन्य डेबिड कार्ड, आधार कार्ड व स्वदेशी आयुर्वेद के कई कार्डों के साथ मोबाइल खरीद का एक बिल भी बरामद हुआ। मोबाइल 19 सिंतबर, 2022 को खरीदा गया था। उपनिरीक्षक ने अदालत में अपने हस्ताक्षरों की शिनाख्त की। अदालत में उनके द्वारा सील किए गए लिफाफे भी खोले गए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर व जितेंद्र सिंह रावत ने उनसे सवाल जवाब किए।

दूसरे गवाह आशीष पुरोहित ने अदालत में बताया कि वह वन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में पशुलोक बैराज चेक पोस्ट पर तैनात हैं। 18 सिंतबर 2022 को वह सुबह 7:45 बजे से रात के 10:45 बजे तक ड्यूटी पर थे। उस दिन रात करीब 9:00 बजे एक स्कूटी रोकी थी। स्कूटी पर एक व्यक्ति के पीछे एक लड़की बैठी थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने कौड़िया गांव जाने की बात बताई। इस पर उन्हें जाने दिया गया। उनके पीछे-पीछे ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए थे। उन्होंने भी स्कूटी सवार वालों के साथ ही जाने की बात बताई। वनकर्मी ने इस दौरान अदालत में मौजूद रहे पुलकित आर्य की शिनाख्त की। बताया कि घटना के दिन वह स्कूटी चला रहा था और उसके पीछे लड़की बैठी हुई थी। इस दौरान चेकपोस्ट की सीसीटीवी फुटेज में ये लोग आधे घंटे पहले 8:30 बजे एम्स की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे।

शुक्रवार को गवाही के दौरान अदालत में तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता हाजिर रहे। एसआईटी की ओर से इस हत्याकांड मेंं 97 गवाह बनाए गए हैं। अब तक 17 लोगों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी।

सुनवाई के दौरान बिगड़ी पुलकित आर्य की तबीयत

वहीं, शुक्रवार को अंकिता हत्याकांड की सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसने उल्टियां होने और चक्कर आने की शिकायत की। इस पर अदालत ने उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भिजवाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलकित का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया और फिर अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed