{"_id":"67aa2b8840cb518346033a08","slug":"ankita-murder-case-prosecution-asked-more-than-50-questions-to-accused-pulkit-wife-swati-arya-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता हत्याकांड: आरोपी पुलकित की पत्नी स्वाति आर्य से अभियोजन पक्ष ने पूछे 50 से अधिक सवाल, जिरह पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता हत्याकांड: आरोपी पुलकित की पत्नी स्वाति आर्य से अभियोजन पक्ष ने पूछे 50 से अधिक सवाल, जिरह पूरी
Mon, 10 Feb 2025 10:11 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:11 PM IST
सार
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड की एसआईटी जांच के बाद कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही और बचाव पक्ष की जिरह का सिलसिला समाप्त होने के बाद बीती 3 जनवरी से बचाव साक्ष्य की गवाही का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) में सोमवार को बचाव पक्ष की दूसरी गवाह स्वाति आर्य की गवाही और जिरह पूरी हो गई है। अभियोजन पक्ष ने उनसे 50 से अधिक बिंदुओं पर सवाल पूछे। अब सुनवाई की अगली तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड की एसआईटी जांच के बाद कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही और बचाव पक्ष की जिरह का सिलसिला समाप्त होने के बाद बीती 3 जनवरी से बचाव साक्ष्य की गवाही का सिलसिला चल रहा है। बचाव साक्ष्य में दूसरे गवाह के रूप में मुख्य हत्यारोपी पुलकित आर्य की पत्नी स्वाति आर्य की गवाही 17 जनवरी से शुरू हुई थी। 31 जनवरी को अभियोजन पक्ष की ओर से जिरह (प्रति परीक्षा) शुरू की गई थी, जो पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Uttarakhand: हास्य कलाकार घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, चार दिनों से वेंटिलेटर पर चल रहा उपचार
विज्ञापन
बीती 7 फरवरी को गवाह के न आने के कारण सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। सोमवार को अभियोजन पक्ष ने स्वाति आर्य से 50 से अधिक सवाल पूछकर जिरह समाप्त की। अब 14 फरवरी को सुनवाई होगी जिसमें बचाव पक्ष की ओर से अन्य गवाहों को अदालत में बुलाने के लिए समन जारी करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने बताया कि उनकी ओर से इस मामले में बचाव साक्ष्य के रूप में तत्कालीन जिलाधिकारी व एसडीएम यमकेश्वर, विधायक समेत कुल 13 लोगों की सूची अदालत को सौंपी गई है।