फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ankita Murder Case Main accused Pulkit Arya shifted to Almora jail had scuffle with jailor case registere

Ankita Murder Case: मुख्य आरोपी पुलकित आर्य अल्मोड़ा जेल शिफ्ट, जेलर से की थी हाथापाई, मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Aug 2024 11:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2024 11:04 PM IST
सार

अंकिता हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जनपद के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था। यहीं से पुलकित को पेशी पर कोटद्वार ले जाया जाता था।

विज्ञापन
Ankita Murder Case Main accused Pulkit Arya shifted to Almora jail had scuffle with jailor case registere
अंकिता हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली के पुरसाड़ी कारागार से अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुरसाड़ी कारागार में तलाशी के दौरान 20 जुलाई को पुलकित ने जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य से हाथापाई कर दी थी। जिसके बाद जेलर ने पुलकित के खिलाफ चमोली कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जनपद के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था। यहीं से पुलकित को पेशी पर कोटद्वार ले जाया जाता था। बीते जुलाई माह में भी कोर्ट में पेश करने के बाद पुलकित को पुरसाड़ी कारागार लाया जा रहा था। कारागार के बाहर तलाशी के दौरान उसने जेलर के साथ ही हाथापाई कर दी थी।
विज्ञापन


Vikasnagar: सहसपुर में तैनात सिपाही को बाइक ने मारी टक्कर, दूसरे सिपाही ने चालक को पीटा, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य ने बताया कि कारागार में बंदियों को कोई भी सामान अपने साथ बैरक में ले जाने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन पुलकित सामान को अपने साथ ले जाने लगा। रोके जाने पर उसने हाथापाई की। जिसके बाद इस मामले में चमोली कोतवाली में पुलकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed