Vikasnagar: सहसपुर में तैनात सिपाही को बाइक ने मारी टक्कर, दूसरे सिपाही ने चालक को पीटा, निलंबित
सहसपुर में तैनात हेड कांस्टेबल शुक्रवार शाम को अपने व्यक्तिगत कार्य से सभावाला रोड पर गए थे। वापसी के दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान वहां मौजूद दूसरे सिपाही ने ड्राइवर को पकड़कर पीट दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहसपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरे सिपाही ने बाइक चालक को पकड़ लिया। सिपाही ने बाइक चालक के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी सिपाही पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने सीओ विकासनगर को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना सहसपुर में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शुक्रवार शाम को अपने व्यक्तिगत कार्य से सभावाला रोड पर गए थे। वापसी के दौरान एक बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रहे हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हेड कांस्टेबल के हाथों, पैरों, कमर और सिर में चोटें आईंं। सहसपुर थाने में ही तैनात सिपाही सौरभ कुमार और अन्य स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को सभावाला पुल के पास पकड़ लिया। सिपाही ने बाइक सवार की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया।
Dehradun: एमपी के गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, एक ही रात में तीन वाहन शोरूम में की थी लाखों की चोरी
थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि एसएसपी ने मारपीट करने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया है। बताया कि धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में घायल सिपाही का उपचार चल रहा है। बताया कि सीओ विकासनगर घटना की जांच कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.