फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case father of accused pulkit Vinod and Ankit Arya expelled from BJP

Ankita Murder Case: आरोपी पुलकित के पिता-भाई BJP से निष्कासित, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

Sat, 24 Sep 2022 06:14 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, देहरादून
एएनआई, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 24 Sep 2022 06:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Ankita Murder Case father of accused pulkit Vinod and Ankit Arya expelled from BJP
विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई - फोटो : ANI

विस्तार

ऋषिकेश के अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य के पिता भाजपा नेता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्यो को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। युवती का शव शनिवार सुबह बरामद हो गया है।  इस बीच हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा ने अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद पुलकित के पिता विनोद आर्य और उनके पुत्र डॉ. अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड में प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनकी कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। आक्रोशित लोगों ने रिजॉर्ट में भी आग लगा दी। इससे पहले रिजॉर्ट में कार्रवाई करते हुए सीएम धामी के निर्देश पर बुलडोजर चलवा दिया गया था।


राहुल गांधी ने किया हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले में सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, ''मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, उनसे सबका दिल दहला दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में, मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं। एक बात साफ है, हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed