फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder case Ankita was present in the resort on 18 September read More Update in hindi

अंकिता हत्याकांड: 18 सितंबर को रिजॉर्ट में मौजूद थी अंकिता, अदालत में इन दो गवाहों ने बताई पूरी कहानी

Sat, 16 Sep 2023 06:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Sep 2023 06:01 PM IST
सार

वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2022 को पुलिस ने उसका शव चीला नहर से बरामद किया था।

विज्ञापन
Ankita Murder case Ankita was present in the resort on 18 September read More Update in hindi
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में शुक्रवार को अंकिता हत्याकांड के दो गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। इनमें एक पुलिसकर्मी सज्जन सिंह और दूसरा वनंतरा रिजॉर्ट में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाला कुलदीप सिंह हैं। कोर्ट में दोनों ने एसआईटी को पूर्व में दिए गए बयानों को दोहराया।

विज्ञापन


कुलदीप ने बताया कि 18 सितंबर, 2022 को रिजॉर्ट में अंकिता मौजूद थी। लेकिन, अगले दिन उसके लापता होने की बात पर रिजाॅर्ट में हंगामा हो रहा था। विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने बताया कि पुलिसकर्मी सज्जन सिंह फॉरेंसिक यूनिट श्रीनगर में तैनात है। वह एफएसएल प्रभारी उपनिरीक्षक संध्या नेगी की टीम के साथ 23 सितंबर, 2022 को वनंतरा रिजाॅर्ट में गया था।
विज्ञापन


उसने अंकिता भंडारी और हत्यारोपी पुलकित आर्य के कमरे की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी अपने मोबाइल से की थी। सज्जन सिंह ने कोर्ट में वही बयान दिए जो पूर्व में फोरेंसिक टीम प्रभारी एसआई संध्या नेगी ने दिए थे। सज्जन ने बताया कि अंकिता के कमरे में रखे कांच के गिलास व प्लेट से फिंगर प्रिंट लेने की कोशिश की थी, लेकिन कोई भी फिंगर प्रिंट डेवलप नहीं हुआ। मोबाइल से खींची गई फोटो का प्रिंट निकालकर व वीडियोग्राफी पैन ड्राइव में लेकर लक्ष्मणझूला थाने में जमा करा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

18 सितंबर को पुलकित आर्य रिजॉर्ट में गया
दूसरे गवाह इलेक्ट्रीशियन कुलदीप सिंह ने अदालत को बताया कि वह कोटद्वार का रहने वाला है। उसे ओएलएक्स के माध्यम से गंगाभोगपुर तल्ला के वनंतरा रिजार्ट में नौकरी पता चला था। 16 सितंबर को उसने पुलकित आर्य से फोन पर बात की थी। 18 सितंबर को वह रिजॉर्ट में गया था। उस दिन अंकिता भंडारी वहां पर मौजूद थी।

19 सिंतबर को जब वह रिजॉर्ट पहुंचा तो वहां अंकिता के लापता होने पर हंगामा हो रहा था। कुलदीप ने बताया कि वहां काम करने वाले अंकित और सौरभ ने उसे उसे एक पुराना डीवीआर सर्विस करने के लिए दिया। 20 सितंबर को उसने रिजॉर्ट में डीवीआर और कैमरे इंस्टाल किए। इस दौरान भी वहां हंगामा हो रहा था। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज पुंडीर व जेएस रावत ने गवाहों से सवाल जवाब करते हुए उनकी प्रति परीक्षा ली।

22 सितंबर को अगली सुनवाई
शुक्रवार को गवाही के दौरान भी अदालत में तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता हाजिर रहे। एसआईटी की ओर से इस हत्याकांड मेंं 97 गवाह बनाए गए हैं। अब तक 19 लोगों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। जिसके लिए दो गवाहों को अदालत की ओर से समन भेजे जा रहे हैं। .

ये भी पढ़ें...बार डांसर हत्याकांड:  घर में अकेली कमाने वाली थी श्रेया, हर महीने भेजती थी 30 हजार रुपये, बहन ने बयां किया दर्द

क्या है मामला

पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2022 को पुलिस ने उसका शव चीला नहर से बरामद किया था। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी ने की और करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की। .

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed