{"_id":"6331af511311b626dd076ea9","slug":"ankita-bhandari-murder-case-gangster-will-imposed-on-all-three-accused-including-pulkit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: पुलकित समेत तीनों आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्तियों को किया जाएगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: पुलकित समेत तीनों आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्तियों को किया जाएगा जब्त
Mon, 26 Sep 2022 07:27 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Sep 2022 07:27 PM IST
सार
पुलकित के कई और कारनामों के बारे में भी पुलिस को पता चल रहा है। इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकिता भंडारी के हत्यारोपी पुलकित पर पुलिस और अधिक शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। उसका यह अकेला अपराध नहीं है। इससे पहले उस पर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। इनमें से एक हरिद्वार में दर्ज है। ऐसे में अब पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
मुकदमे में अन्य दोनों आरोपियों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसआईटी पुलकित व अन्य दो आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: आखिर क्या है राज?...रिजॉर्ट की छत पर मिला बड़ा पिंजरा और शराब की बोतलें, देखकर सब हैरान
विज्ञापन
पुलकित के कई और कारनामों के बारे में भी पुलिस को पता चल रहा है। इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि उसका व्यवहार अपने साथ वाले लोगों के साथ ठीक नहीं रहता था। उस पर हरिद्वार में एक धोखाधड़ी का मुकदमा भी विचाराधीन है।
Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में होता था जिस्मफरोशी व नशे का धंधा, पूर्व कर्मचारी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
ऐसे में उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। दोनों आरोपियों को भी इसकी गैंग का सदस्य बनाया जाएगा। फिलहाल जो जानकारी मिल रही, उनको इस मुकदमे की विवेचना में शामिल किया जा रहा है।
पुलकित के रिजॉर्ट के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। उसने कितनी अवधि में किस स्रोत से पैसा इकट्ठा किया, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यदि उसकी अवैध संपत्तियां सामने आती हैं, तो गैंगस्टर के तहत उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। जहां तक रिजॉर्ट की बात है तो इसकी कई विभाग भी जांच में जुटे हुए हैं।