फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anita take care of kedarnath disaster victim child

Mother's day: केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों की मां बनी अनीता

Sun, 14 May 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 14 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
anita take care of kedarnath disaster victim child
kedarnath dham after three years of disaster - फोटो : file photo

अनीता देवी के अपने दो बच्चे हैं, लेकिन तीन अन्य बच्चों के लिए भी वह मां से कतई कम नहीं है। इन बच्चों के माता-पिता चार साल पूर्व की केदारनाथ घाटी में आई भारी आपदा के बाद से लापता हैं और तबसे उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


मुस्कान (12), सुनील (15) और कमल थापा (17) का अनीता मां जैसा ख्याल रखती हैं।  इन बच्चों के लिए उनका लाड़ प्यार एकदम मां सरीखा है और बच्चे भी उन्हें अब मां के नाम से ही बुलाते हैं।
विज्ञापन


इन तीन बच्चों के पिता खड़क सिंह और मां मधु देवी मई 2013 में होटल कारोबार के लिए काजुला (केदार घाटी) गए थे, लेकिन 15 जून से तीन दिन तक आई भीषण आपदा के बाद से उनकी कोई खैर-खबर नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता ने बच्चों को माता-पिता की कमी नहीं अखरने दी

anita take care of kedarnath disaster victim child
most horrible photos of kedarnath disaster - फोटो : file photo

रोलपा (नेपाल) निवासी खड़क और मधु के ये तीनों बच्चे तबसे माता-पिता के बगैर जिंदगी काट रहे हैं। लेकिन उनकी मामी अनीता ने बच्चों को माता-पिता की कमी नहीं अखरने दी।

तबसे वे इन बच्चों की परवरिश कर रही हैं। कमल विवेकानंद इंटर कॉलेज में दसवीं में पढ़ रहा है। जबकि सुनील सातवीं व मुस्कान छठी कक्षा में पढ़ रही है।

पढ़ाई-लिखाई, खान-पान और अन्य सभी जिम्मेदारियों को अनिता पूरी शिद्दत के साथ निभा रही हैं।  ये भी तब, जब खुद अनीता के अपने दो छोटे बच्चे हैं। अनीता के पति करन सिंह और ननद कमला देवी भी इस सेवा भाव में हाथ बंटाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed