फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry Youth Killed His friend after teasing of hair style in haridwar

बाल काटने पर आगबबूला हुआ युवक, गुस्से में दोस्त के सीने में कैंची से कर डाले कई वार

Thu, 12 Dec 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Dec 2019 08:54 AM IST
सार

  • भाजपा नेत्री का पुत्र बताया जा रहा आरोपी दीपक, पुलिस कर रही तलाश, एक युवक को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
Angry Youth Killed His friend after teasing of hair style in haridwar
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में बाल काटे जाने पर एक युवक को इस कदर गुस्सा आया कि उसने अपने ही दोस्त के सीने पर कैंची से कई वार कर दिए। दोस्त को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार कनखल में रामकिशन मिशन रोड पर रहने वाला किशन उर्फ आक्कू (31) अपने दोस्त दीपक भारद्वाज और अर्जुन के साथ दोपहर करीब 12 बजे घर के पास ही रामकिशन मिशन अस्पताल के बाहर खड़ा था। बताया जाता है कि दीपक ने बुधवार सुबह अपने बालों की कटिंग कराई थी। उसके बालों के स्टाइल को देखकर दोस्त उसके साथ मजाक कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच पास में ही स्थित नाई की दुकान से कैंची उठाकर किशन ने दीपक के कुछ बाल काट लिए।  इस पर दीपक को गुस्सा आ गया। पहले वह भी किशन के बाल काटने की कोशिश करने लगा, लेकिन कामयाब न होने पर उसने कैंची से किशन के सीने पर वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीार हालत में वह सामने ही स्थित रामकिशन अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसके सीने में घुसी कैंची को निकाला। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया गया, जहां शाम करीब साढ़े चार बजे किशन ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और कार्यकारी थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी को एक भाजपा नेत्री का पुत्र बताया जा रहा है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष का भतीजा था किशन

किशन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा का भतीजा था। उसके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और पत्रकार अस्पताल में एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।  कुछ समय पहले किशन के पिता पदम शर्मा की भी मौत हो गई थी। किशन अभी अविवाहित था। 

किसी को यकीन नहीं हुआ कि दीपक ने ऐसा किया होगा
किशन की मौत की सूचना पाकर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौके पर जमा हो गए। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि किशन की मौत दीपक भारद्वाज के हाथों हुई है। लोगों का कहना था कि दोनों बहुत गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ ही रहते थे।

अचानक बाल काटने को लेकर ऐसे हालात बने कि दीपक खुद पर काबू खो बैठा और उसने किशन के सीने में कैंची घोप दी। कुछ लोगों ने बताया कि किशन की मौत के बाद आरोपी भी काफी देर तक अस्पताल में ही घूमता रहा। भीड बढ़ने पर वह वहां से निकल गया। 

क्षेत्र में व्यवहार के चलते बेहद लोकप्रिय था किशन  
मौके पर जमा भीड़ ने बताया कि किशन अपने व्यवहार के चलते क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय था। उसने अपनी ई रिक्शा ली हुई थी जिसके जरिए वह बुजुर्ग लोगों को मुफ्त गंतव्य तक पहुंचाने का काम भी करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed