फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry villagers stopped the road improvement work

Dehradun News: गुस्साए ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क सुधारीकरण का कार्य

Fri, 16 Jun 2023 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers stopped the road improvement work
निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए रहे सुधारीकरण कार्य को बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मौके पर अधिकारी नहीं पहुंचेंगे तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैनाला पोस्ट ऑफिस के पास काम किया जा रहा था। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए काम बंद करा दिया। पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत टुंगरा प्रभु भारती, भाव सिंह रावत, सालक राम जोशी, युद्धवीर सिंह तोमर, खजान रावत, रणवीर तोमर आदि ने बताया कि करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य का ठेका गाजियाबाद की किसी कंपनी को दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंप्रेशर से सड़क की सफाई किए बिना ही पेंटिंग की जा रही है। ऐसा करने से पेंटिंग साथ के साथ उखड़ रही है। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी भी मौके पर खड़े होकर निर्माण नहीं करा रहे हैं। जिस कारण ठेकेदार मनमर्जी कर रहा है। कहा कि चिरमिरी से चकराता तक हाईवे का बुरा हाल है। इसी तरह निर्माण में अनियमितता बरती गई तो सड़क कुछ ही दिन बाद फिर से उखड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बयान...
मामले की जांच कराई जाएगी। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुनरावृति होने पर भुगतान रोकने के साथ ही कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी। - प्रवीन कुमार, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed