{"_id":"67c0b328a13346ad520af1c6","slug":"angry-diploma-engineers-warned-of-agitation-dehradun-news-c-5-1-drn1031-629782-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गुस्साए डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गुस्साए डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से पदोन्नति न होने से गुस्साए डिप्लोमा इंजीनियर्स ने आंदोलन की चेतावनी दी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कहा, सप्ताह भर के भीतर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो डिप्लोमा इंजीनियर्स जल संस्थान उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को संघ भवन नेहरू कालोनी में बैठक का आयोजन किया गया।
अभियंताओं ने कहा, पदोन्नति ना होने की वजह से बड़े और बुजुर्ग अभियंता मूल पद से रिटायर होने को विवश है और पदोन्नति के स्वयं के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। जिससे अभियंताओं में भारी आक्रोश है। आरोप लगाते हुए कहा, विभाग में उच्चाधिकारियों के विवाद के चलते अभियंताओं की पदोन्नति नहीं हो पा रही है और अनेक स्तर पर पद खाली हैं। इतना ही नहीं कई पद खाली होने की वजह से भी काम प्रभावित हो रहे हैं। पदोन्नति के लिए अभियंता लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है।