फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anger over not repairing the road

सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश

Fri, 07 Jan 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Anger over not repairing the road
ग्राम पित्थूवाला कलां शिमला बायपास रोड में पेयजल निगम की ओर से पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई की गई थी। लाइन डाले दो माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत हो पाई है। इससे किसानों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा कि यहां पेयजल निगम की ओर से नवंबर 2021 में खोदाई का कार्य किया था। इसके तहत मुख्य सड़क को काटकर पाइप लाइन डाली गई। कार्य पूरे हुए दो माह हो चुके हैं, लेकिन पेयजल निगम की ओर से अभी तक सड़क निर्माण कार्य नहीं किया गया है। इस कारण पित्थूवाला कलां के किसानों व ग्राम वासियों को बहुत तकलीफ हो रही है। कई लोग गिर कर चोटिल हो चुके हैं। गन्ना पेराई सत्र चल रहा है। मुख्य रोड खराब होने के कारण किसानों को ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द सड़क निर्माण का कार्य नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन तोमर जिला प्रशासन व पेयजल निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed