फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anger march tomorrow against atrocities on Hindus

Dehradun News: हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आक्रोश मार्च कल

Mon, 09 Dec 2024 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anger march tomorrow against atrocities on Hindus
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार के खिलाफ 10 दिसंबर को राजधानी में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न संगठनों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। रविवार को दून उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। संगठन पदाधिकारियों ने आक्रोश मार्च को एक स्वर में समर्थन देते हुए दो घंटे बाजार बंद रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष विपिन नागलिया अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में जातीय आधार पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और यातनाएं दी जा रही है।
विज्ञापन


संगठन संरक्षक अनिल गोयल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को देखते हुए बांग्लादेश सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और महासचिव सुनील मेसोन ने कहा कि आक्रोश मार्च मंगलवार को सभी वर्गों को साथ लेकर निकाला जाएगा। उधर, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी बैठक कर आक्रोश मार्च को समर्थन का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि 10 दिसंबर को राजीव कॉम्पलेक्स पर सभी एकत्रित होकर रेंजर्स ग्राउंड पहुंचेंगे। मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा और पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए भारत सरकार को भी ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मित्तल, संस्था संरक्षक सुशील अग्रवाल, पृथ्वी नाथ महादेव सेवा दल के प्रमुख संजय गर्ग ने भी विचार रखे। जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



Iरेंजर्स ग्राउंड से सुबह 10.30 बजे शुरू होगा मार्च
I

रेंजर्स ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से चलकर आक्रोश मार्च दर्शन लाल चौक, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, लकी बाग चौक, प्रिंस चौक, कचहरी चौक होते हुए डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने के साथ संपन्न होगा।


Iबैठक में ये लोग रहे शामिलI

पटेल नगर मंदिर के महामंत्री गोविंद मोहन,गीता भवन के अध्यक्ष राकेश ओबेरॉय, पटेल नगर मंदिर के प्रधान अवतार चंद्र उनियाल, सिंह सभा गुरुद्वारा से प्रधान सरदार गुरु भगत सिंह और महामंत्री सरदार गुलजार सिंह, वैष्णो दुर्गा मंदिर से नरेश चंदोग टपकेश्वर महादेव मंदिर से आचार्य डॉ. विपिन जोशी, ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद से उमा नरेश तिवारी, आशीष शर्मा, रेणु रतूड़ी, सुरेंद्र बत्रा, राजू पुरी, राजेश बडोनी, अनिल गोयल, कमलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed