फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers visit CM residence

Dehradun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सीएम आवास कूच

Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers visit CM residence
अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। उन्हें हाथीबड़कला में रोक लिया गया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कहा कि विभागीय मंत्री और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया पर उनकी समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन




अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैली के माध्यम से सीएम आवास की ओर बढ़ीं। हाथीबड़कला में उन्हें रोक लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस बल के बीच काफी देर तक मशक्कत चलती रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग ने गिरा दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत कदाकोटी को प्रतिनिधि के तौर पर बुलाया गया,उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि जैसे ही सीएम आएंगे, उन्हें मांगों से अवगत कराया जाएगा। उधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सीएम से मुलाकात नहीं होती, तब तक कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुक्ड फूड नहीं बनाएंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम से मिलने के बाद ही अपने कार्य को सुचारू करने का ऐलान किया। इस दौरान रेखा नेगी, सुमति थपलियाल, मीनाक्षी रावत,रंजीता अरोड़ा, विमला पनेरु, मीना रावत, सुनीता भट्ट, बसंती रावत, उर्मिला, पूनम कैंतोरा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed