फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers traveled to CM house

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास कूच

Sun, 05 Jan 2020 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers traveled to CM house
परेड मैदान से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास जाती आंगनबाड़ी कार्यकत्री ।
राज्य कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें हाथीबड़कलां चौकी के पास रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की और तीखी नोक-झोंक भी हुई। बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गई। देर शाम तक वे धरने पर ही जमी थी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हिंदी भवन के सामने स्थित धरनास्थल पर 29 दिन से धरने और 19 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठी हैं। कुछ दिन पहले भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया था। जहां से रात 12 बजे पुलिस-प्रशासन के अनुरोध पर वे सरकारी वाहनों में धरनास्थल लौटी थीं। शनिवार को प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरनास्थल पर एकत्र हुईं। वहां से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन

पुलिस ने हाथीबड़कलां में बैरिकेडिंग लगाकर उनको रोक लिया। वहां पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक-झोंक और धक्का मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल भारी संख्या में होने के कारण वे सफल नहीं हो सकीं। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गईं लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें नीचे उतार दिया। इस दौरान भारी बारिश होने की वजह से वहां अफरातफरी का माहौल भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हाथीबड़कला बैरियर के पास धरने पर जमी थीं। उनकी मांग थी कि जब तक शासन का कोई अफसर वहां आकर उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन नहीं देता तब तक वे धरने से नहीं हटेंगी। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरपार की लड़ाई को तैयार हैं।

परेड मैदान से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास जाती आंगनबाड़ी कार्यकत्री ।

परेड मैदान से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास जाती आंगनबाड़ी कार्यकत्री ।

शनिवार दोपहर 3 बजे चकराता रोड में लगा लम्बा जाम

शनिवार दोपहर 3 बजे चकराता रोड में लगा लम्बा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed