{"_id":"5e218a068ebc3e4b056b794b","slug":"anganwadi-workers-protest-in-uttarakhand-maha-rally-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वारः सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली महारैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वारः सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली महारैली
Fri, 17 Jan 2020 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 17 Jan 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सेविका संगठन की 18 हजार मानदेय सहित सात सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कोटद्वार में 40वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर शुक्रवार को नगर में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
मौसम खराब होने और बारिश के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सेविकाएं बड़ी संख्या में रैली में पहुंची। उन्होंने सात सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। कहा कि वह अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं, लेकिन बावजूद इसके प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें अभी तक कोई भी आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
महारैली में दुगड्डा, जयहरीखाल, द्वारीखाल और रिखणीखाल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सेविकाओं ने शिरकत की। रैली में उक्रांद, उत्तराखंड निर्माण सेना, पूर्व सैनिक सेवा परिषद समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनशनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
देहरादून में आमरण अनशन पर बैठी एक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य बिगड़ गया। डॉक्टरों की सलाह पर पुलिस प्रशासन ने अनशनकारी कार्यकर्ता को दून अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद एक और कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठ गई।
मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 41 दिन से हिंदी भवन के सामने धरने पर बैठी हैं। अब तक पुलिस प्रशासन चार अनशनकारियों को अस्पताल भेज चुकी हैं।