{"_id":"5e138d958ebc3e87935bbbe8","slug":"anganwadi-workers-did-not-get-ration-due-to-strike-vikas-nagar-news-drn3319059131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से नहीं मिला राशन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते टेक होम राशन वितरण योजना प्रभावित होने लगी है। प्रत्येक माह की पांच तारीख से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती, धात्री और तीन माह से छह वर्ष तक के शिशुओं को टेक होम राशन का वितरण शुरू हो जाता है लेकिन, इस बार सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय समेत राज्य कर्मचारी घोषित करने और अन्य मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिसके चलते विकासनगर ब्लॉक के सभी केंद्रों पर टेक होम राशन योजना के वितरण संबंधित कार्यों में खलल पड़ रहा है। विकासनगर में 272 आंगनबाड़ी केंद्र पंजीकृत हैं। जिनमें से वर्तमान में 215 से अधिक केंद्रों पर राशन का वितरण शुरू नहीं हो सका है। वहीं सहसपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कार्यकर्ताओं के हड़ताल का असर नजर आने लगा है। यह योजना गरीब वर्ग की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए लागू की गई है। जिसके चलते गर्भवती, धात्री और छह वर्ष तक के शिशुओं को खाद्यान्न के रूप में दलिया, मोटा अनाज, गुड़, चना का वितरण किया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका/मिनी आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष पिंकी देवी मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनीदी है। हड़ताल समाप्ति के बाद ही राशन वितरण का काम शुरू किया जाएगा।
यूकेडी ने दिया आंदोलन को समर्थन
विकासनगर। विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना समर्थन दिया है। सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे दल के जिलाध्यक्ष दिगंबर भंडारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज है। जिस हिसाब से प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कई योजनाओं से संबंधित काम करवाती है। उसकी एवज में उन्हें कुछ भी मानदेय नहीं दिया जाता। कहा 20 सितंबर को केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी लेकिन, आज तक प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। इस मौके पर अमजद मिर्जा, जावेद, भजन सिंह नेगी, यज्ञु गुंसाई, समद, शाकिब, सतीश भट्ट, विनोद, मुख्तियार अहमद, विजय धीमान, नेवी सिंह बिष्ट, नितेज्ञ कोठारी, गुड्डी सजवाण, लक्ष्मी वर्मा, सरस्वती चौधरी आदि मौजूद रहे।