फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi workers demonstrated on the block

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया ब्लॉक पर प्रदर्शन

Wed, 25 Dec 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated on the block
विकासनगर ब्लॉक पर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई साल से मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से अनुरोध कर रही हैं। इसके लिए प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काम के बदले उचित दाम देने, मानदेय कम से कम 18 रुपये प्रतिमाह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार द्वारा भी केंद्र सरकार के बराबर मानदेय देने, विभागीय पदोन्नति देने, इसमें आयु सीमा हटाने, वरिष्ठता के आधार पर प्रतिवर्ष मानदेय बढ़ाने, आंगनबाड़ी मिनी कार्यकर्ताओं को समान कार्य के लिए समान मानदेय देने, आंगनबाड़ी सहायकों के मानदेय में कार्यकर्ता के मानदेय के 75 प्रतिशत देने, लगातार दीपावली बोनस देने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए फोन की शर्तों को वापस लेने और परियोजना में किसी कार्य के लिए बुलाने पर यात्रा भत्ता देना शामिल हैं। प्रदर्शन करने वालों में उषा शाह, वरीसा, अजुम, बरखा, नंदनी, अंजू गर्ग, सुषमा साहू, स्वदेश पाल, विमला, इंद्रा, हिमेश्वरी, आशा शर्मा, प्रियंका, अंजना धीमान आदि शामिल रही।
विज्ञापन

वहीं, सहसपुर ब्लॉक पर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed