फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi assistants will be recruited on 5000 posts by December: Chandresh Kumar

दिसंबर तक 5000 पदों पर होंगी आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती : चंद्रेश कुमार

Mon, 29 Apr 2024 04:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi assistants will be recruited on 5000 posts by December: Chandresh Kumar
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सिर्फ अपने विभाग तक नहीं है, उन पर अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी रहती है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अन्य विभागों की तरफ से प्रोत्साहन राशि मिलनी चाहिए। इसके लिए कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की कोशिश है कि 5000 सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाए। यह बात महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार ने कही। रविवार को वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को कारगी स्थित एक वेडिंग प्वॉइंट में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की ओर से मिनी कार्यकर्ताओं का उच्चीकरण होने पर कार्यक्रम हुआ। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उच्चीकरण के बाद विभाग और संगठन का सम्मान किया। इसमें अलग अलग जिलों की जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। सचिव चंद्रेश कुमार ने कहा कि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तओं के उच्चीकरण पर बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह कोशिश करनी चाहिए कि विभागीय कार्यों से संबंधित सभी डाटा मोबाइल एप के माध्यम से विभाग को अपडेट करती रहें। इसके लिए आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला सशक्तिकरण विभाग एवं बाल विकास के उप निदेशक विक्रम सिंह, डीपीओ उदय प्रताप सिंह, डीपीओ मुकुल चौधरी और उत्तराखंड आंदोलनकारी मुकुंद कृष्ण दास मौजूद रहे। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी, मीनाक्षी रावत, पूनम कैंत्युरा, सुनीता भट्ट, कस्तूरबा, अभिलाशा, विमल पोखरियाल, सुधा शर्मा, ज्योति पांडेय, ममता रतूड़ी, पुष्पा सजवाण, उर्मिला और रितेश चौहान समेत सभी जिलों से 800 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
अब एक कदम आगे बढ़कर कार्य करना होगा
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के अपर सचिव/निदेशक प्रशांत आर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी सोच और ताकत विभाग के साथ है तो विभाग आगे बढ़ेगा। अब तक जो आपके दायित्व थे अब इनसे एक कदम आगे बढ़कर कार्य करना होगा। अगर आप रुक रही हैं तो विभाग रुक रहा है। किसी भी कर्मचारी के लिए संगठन और विभाग दोनों महत्वपूर्ण होते हैं और यही राज्य को मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed