फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ancient Copper plates Found during Archaeological department survey

सर्वे में मिले 451 व 353 साल पुराने ताम्रपत्र, राजा रुद्र चंद और बाज बहादुर चंद ने किए थे जारी

Fri, 30 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Ancient Copper plates Found during Archaeological department survey
ताम्रपत्र - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग की टीम को स्याल्दे ब्लाक के तिमली गांव में दो महत्वपूर्ण ताम्रपत्र मिले हैं। इनमें एक ताम्रपत्र चंद शासक रुद्रचंद के शासनकाल का 451 साल पुराना है, जबकि दूसरा राजा बाज बहादुर चंद के काल में जारी 353 साल पुराना है।

विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों का दल कई दिन से क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भिकियासैंण तहसील के अंतर्गत सभी गांवों में प्राचीन अभिलेखों, ताम्रपत्रों, मंदिरों सहित अन्य पुरावशेषों के बारे में सर्वेक्षण कर रहा है।
विज्ञापन


टीम को दूरस्थ तिमली गांव में लक्ष्मण सिंह बिष्ट के पास चंदवंशीय बाज बहादुर चंद का शाके 1588 (सन् 1666) का ताम्रपत्र मिला है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजा बाज बहादुर चंद ने यह ताम्रपत्रबिष्ट परिवार के तत्कालीन स्व. उदा बिष्ट को जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ताम्रपत्र राजा बाज बहादुर चंद द्वारा उदा बिष्ट को जमीन देने का घोषणापत्र है। पुरातत्व विभाग की टीम को एक और प्राचीन ताम्रपत्र केदार गांव के महेश चंद्र डुंगरियाल के पास मिला है।

दोनों ताम्रपत्र रिकॉर्ड में दर्ज

राजा रुद्रचंद द्वारा शाके 1490 में (सन् 1568) में जारी इस ताम्रपत्र में केदारेश्वर मंदिर को गूंठ के तौर पर दिए जाने की घोषणा की गई है। डॉ. चौहान ने बताया कि केदारेश्वर का यह ताम्रपत्र काफी साल पहले प्रकाश में आया था। पुरातत्व विभाग की टीम ने इन दोनों ताम्रपत्रों को रिकार्ड में दर्ज कर लिया है। 

अभी कुछ दिन और चलेगा सर्वेक्षण
भारत सरकार की अनुमति से भिकियासैंण तहसील के सभी गांवों में प्राचीन मंदिरों, अभिलेखों, ताम्रपत्र, बिरखम सहित अन्य पुरावशेषों के व्यापक सर्वेक्षण का काम कुछ दिन और चलेगा। टीम में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान, फोटोग्राफर चंद्रशेखर उपाध्याय, जगत सिंह मेहरा, चंदन सिंह जीना, संजय आदि शामिल हैं। डा. चौहान ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य में एसडीएम अभय प्रताप सिंह सहित प्रशासन के अधिकारियों का काफी सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा है कि यदि उनके पास कोई प्राचीन अभिलेख, ताम्रपत्र तथा अन्य तरह के कोई पुराने दस्तावेज हों तो इसकी जानकारी सर्वे टीम को देकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह पुरावशेष लोगों के पास ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed