फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An unknown vehicle hit a couple riding a bike near Barhwala

Dehradun News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit a couple riding a bike near Barhwala
Iजुड्डो बाजार के समीप हुआ हादसा, विकासनगर से गांव लौट रहे थे पति-पत्नीI
विज्ञापन


बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का उपचार चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटा तपलाड़ तहसील चकराता निवासी प्यारे लाल (35) पत्नी बबीता के साथ किसी काम से विकासनगर बाजार आए थे। दोपहर बाद पति-पत्नी बाइक से गांव लौट रहे थे। शाम करीब तीन बजे बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर जुड्डो से करीब 300 मीटर पहले मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों लोग घायल हो गए। चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौडे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल दंपती को उप जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान प्यारे लाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। वह खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed