फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An Inter House General Knowledge Competition was

Dehradun News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 30 Jul 2023 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
An Inter House General Knowledge Competition was
द इंडियन पब्लिक स्कूल में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन




द इंडियन पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो वर्ग में आयोजित हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।



प्रतियोगिता के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में विद्यालय के अरावली सदन, शिवालिक सदन, नीलगिरी व विद्यांचल सदन के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में अरावली सदन के कनिष्का मिश्रा, अक्षिता मल्ल, विश्वजीत यादव, हर्षित मिश्रा, जबकि नीलगिरी सदन के कायनात मूर्ति, निशांत कुमार, ध्रुविका भारद्वाज, अरिहन बडूनी शामिल हुए। इसके अलावा शिवालिक सदन के देवांशी पांडे, विशाल कुमार, प्रियांशु कुमार, अथर्व बंसल और विन्ध्याचल सदन के जय प्रताप सिंह राठौर, तेजवीर सिंह, प्रियांशी मेहरा, हरिओम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग में अरावली सदन से जिओ इमैनुअल, नवनीत कुमार, राजा बाबू, विशेष, नीलगिरी सदन से कौस्तुभ, शौकीन, अक्षिता मित्तल, सिद्धार्थ मनोन, प्रिंस शाह, शिवालिक सदन से आशीष पटेल, दीपू प्रधान, प्रियांशु, यश शुक्ला व विन्ध्याचल सदन से नफीसा परवीन, नैतिक चौधरी, अभिषेक सिंह, अक्षत सिंह रावत शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनिष्ठ वर्ग में शिवालिक सदन ने 90 अंक प्राप्त करके पहला स्थान, अरावली सदन ने 50 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान, विन्ध्याचल सदन ने 40 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान व नीलगिरी सदन ने 20 अंक प्राप्त करके चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में अरावली सदन ने 150 अंक प्राप्त करके पहला, नीलगिरी सदन ने 140 अंक प्राप्त करके दूसरा, शिवालिक सदन ने 80 अंक प्राप्त करके तीसरा और विन्ध्याचल सदन ने 60 अंक प्राप्त करके चौथा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में कक्षा 11 के देवांश व निकिता श्रीवास्तव और वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में कक्षा 12 के आर्यन साहू व कक्षा 11 के अक्षत तनेजा ने प्रश्नकर्ता की भूमिका निभाई। वहीं अमित नेगी, जय अत्री ने संगणक की भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed