फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An earthquake occurred near east of Uttarkashi Uttarakhand

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से हिली धरती, 3.4 रही तीव्रता

Sat, 24 Jul 2021 06:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 06:12 PM IST
सार

पूर्वी उत्तरकाशी से 23 किलोमीटर के करीब 1 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है। 
 

विज्ञापन
An earthquake occurred near east of Uttarkashi Uttarakhand
भूकंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तराखंड में भूकंप से झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्वी उत्तरकाशी से 23 किलोमीटर के करीब 1 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत जनपद में शुक्रवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के साथ डुंडा, मनेरी, मानपुर, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला व मोरी से भी भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है।


भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग सीमा पर केदारनाथ की ओर जमीन से दस किलोमीटर नीचे था। लेकिन, कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि सीमांत जनपद भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील जोन चार व पांच में है।

यहां वर्ष 1991 में विनाशकारी भूकंप आया था और जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद से यहां अब तक कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed