फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amritsar-Dehradun Lahori Express affected once again due to farmers agitation in Punjab

बिना यात्रियों के ही ट्रेन रवाना: पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते एक बार फिर अमृतसर- देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित

Mon, 28 Mar 2022 10:26 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Mar 2022 10:26 AM IST
सार

देहरादून अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन पहली बार प्रभावित नहीं हुआ है। दो माह पूर्व पंजाब में किसानों के आंदोलन को देखते हुए देहरादून - अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन कई दिनों तक के लिए निरस्त करना पड़ा था जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Amritsar-Dehradun Lahori Express affected once again due to farmers agitation in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते एक बार फिर अमृतसर- देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ। पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते पहले तो रेलवे के आला अधिकारियों के निर्देश पर अमृतसर - देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी भी संबंधित स्टेशनों के अधिकारियों को भी दे दी गई। इसी बीच आंदोलन समाप्त होने पर रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन देहरादून बिना यात्रियों के ही रवाना कर दी गई। 

विज्ञापन


देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन का खाली रैक देहरादून लाया गया है, जिसमें यात्री नहीं थे। ट्रेन में सिर्फ लोको पायलटों के अलावा गार्ड थे। फिलहाल ट्रेन को देहरादून से अमृतसर के बीच समय पर रवाना किया गया। ताकि ट्रेन का देहरादून से समय पर संचालन हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नरेंद्र हत्याकांड: पलभर में खत्म कर दिया चार साल का प्यार, बदनाम किया तो नए प्रेमी संग दी खौफनाक मौत, फिर शव के साथ किया घिनौना काम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब देहरादून अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ। दो माह पूर्व पंजाब में किसानों के आंदोलन को देखते हुए देहरादून - अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन कई दिनों तक के लिए निरस्त करना पड़ा था जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। फिलहाल अब जबकि किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है तो  लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन  नियमित तौर पर किया जाएगा और यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed