{"_id":"62413ed6d166eb169755b2bf","slug":"amritsar-dehradun-lahori-express-affected-once-again-due-to-farmers-agitation-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना यात्रियों के ही ट्रेन रवाना: पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते एक बार फिर अमृतसर- देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना यात्रियों के ही ट्रेन रवाना: पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते एक बार फिर अमृतसर- देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित
Mon, 28 Mar 2022 10:26 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:26 AM IST
सार
देहरादून अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन पहली बार प्रभावित नहीं हुआ है। दो माह पूर्व पंजाब में किसानों के आंदोलन को देखते हुए देहरादून - अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन कई दिनों तक के लिए निरस्त करना पड़ा था जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते एक बार फिर अमृतसर- देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ। पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते पहले तो रेलवे के आला अधिकारियों के निर्देश पर अमृतसर - देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी भी संबंधित स्टेशनों के अधिकारियों को भी दे दी गई। इसी बीच आंदोलन समाप्त होने पर रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेन देहरादून बिना यात्रियों के ही रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन का खाली रैक देहरादून लाया गया है, जिसमें यात्री नहीं थे। ट्रेन में सिर्फ लोको पायलटों के अलावा गार्ड थे। फिलहाल ट्रेन को देहरादून से अमृतसर के बीच समय पर रवाना किया गया। ताकि ट्रेन का देहरादून से समय पर संचालन हो सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...नरेंद्र हत्याकांड: पलभर में खत्म कर दिया चार साल का प्यार, बदनाम किया तो नए प्रेमी संग दी खौफनाक मौत, फिर शव के साथ किया घिनौना काम
विज्ञापन
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब देहरादून अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ। दो माह पूर्व पंजाब में किसानों के आंदोलन को देखते हुए देहरादून - अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन कई दिनों तक के लिए निरस्त करना पड़ा था जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। फिलहाल अब जबकि किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है तो लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन नियमित तौर पर किया जाएगा और यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।