{"_id":"683ffe935db7dc13980e98b7","slug":"amrit-kalam-book-release-based-on-the-achievements-of-11-years-of-modi-government-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित
Wed, 04 Jun 2025 01:40 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:40 PM IST
सार
राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
अमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन के 60 वर्ष पूरे होने पर एनडीएमसी सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे दिन अमृतकालम पुस्तक का भव्य विमोचन हुआ। यह पुस्तक राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष डॉ. नरेश बंसल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व पर आधारित है।
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा, विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस. गुरूमूर्ति और डॉ. महेश चंद्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अंत्योदय के मंत्र के साथ मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक मंच पर मजबूती से उभरा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: तेज बारिश, कड़ाके की ठंड, गर्म कपड़े निकले बाहर, हिम सरोवर में स्नान कर रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की सफल विदेश नीति का उदाहरण यूक्रेन-रूस युद्ध है, जहां भारत ने संतुलित भूमिका निभाई। वहीं राज्यसभा सांसद बंसल ने कहा कि यह पुस्तक भारत के आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनने की यात्रा को समर्पित है।