देवभूमि में नया साल मनाने पहुंचे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उत्तराखंड ऐसा भाया कि तारीफ किए बिना न रह सके। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, सांसद जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और टीना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे नरेंद्रनगर से मुंबई रवाना हो गए।
इस दौरान उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता को अतुल्य बताते हुए बिग बी अमिताभ बच्चन ने कहा कि उत्तराखंड सचमुच देवभूमि है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उधर, विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार शाम को ही दिल्ली रवाना हो गए।
3 of 5
amitabh bachchan and anil ambani
- फोटो : AmarUjala
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सांसद जया, उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी होटल आनंदा में न्यू ईयर मनाने के बाद रविवार शाम को गंगा आरती के लिए ऋषिकेश गए और रात्रि विश्राम को होटल में लौटे। सोमवार को बिग बी व उनके मित्र करीब डेढ़ बजे जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए और वहां से वे अपने चार्टर्ड प्लेन से मुंबई के लिए प्रस्थान कर गए।
4 of 5
anushka, virat
- फोटो : amar ujala
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 24 दिसंबर को नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में नए साल का जश्न मनाने आए थे। दोनों ने होटल के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार में छुट्टियों का लुत्फ उठाया।
5 of 5
amitabh bachchan and jaya
- फोटो : AmarUjala
होटल में जहां उन्होंने गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद चखा, वहीं ऋषिकेश के गंगा घाट और हरिद्वार में आश्रमों के भी दर्शन किए। एक जनवरी को शाम चार बजे वह गंगा आरती के लिए परमार्थ निकेतन गए और उसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए।