{"_id":"5da0bbf38ebc3e93bd10a2a7","slug":"amitabh-bachchan-77th-birthday-celebrate-in-nainital-sherwood-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी अमिताभ के 77 वें जन्मदिन पर उनके स्कूल में केक कटाकर मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बी अमिताभ के 77 वें जन्मदिन पर उनके स्कूल में केक कटाकर मना जश्न
Sat, 12 Oct 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी स्थित शेरवुड कालेज में सदी के महानायक कहे जाने वाले और कॉलेज के पूर्व छात्र अमिताभ बच्चन का 77वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में विद्यालय प्रबंधन और स्कूली बच्चों ने बिग बी की दीर्घायु की कामना की और केक काटकर खुशी जताई।
विज्ञापन
प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य अमनदीप संधू और छात्र-छात्राओं ने अमिताभ बच्चन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए कामना की। बता दें कि अमिताभ बच्चन और उनके छोटे भाई अजिताभ बच्चन ने शेरवुड कॉलेज में पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने छात्र जीवन में पहली बार इसी कालेज में अभिनय किया। उन्होंने वर्ष 1956 में शेक्सपियराना थियेटर ग्रुप के साथ निकोलोई गोगोल के नाटक ‘द इंस्पेक्टर जनरल’ में मुख्य भूमिका निभाकर अपने बेहतरीन अभिनय पर प्रथम पुरस्कार के रूप में कैंडल कप जीता।
विज्ञापन