फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah rally in pauri and ghansali.

कांग्रेस ने आकाश से पाताल तक किए घोटाले: शाह

Wed, 08 Feb 2017 02:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी/घनसाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी/घनसाली Updated Wed, 08 Feb 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
amit shah rally in pauri and ghansali.
अमित शाह - फोटो : AmarUjala

भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को गढ़वाल पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में आकाश से लेकर पाताल तक 12 लाख करोड़ के घोटाले किए।

विज्ञापन


आकाश में इसरो और एयर इंडिया घोटाला किया तो धरती पर राष्ट्रमंडल घोटाला। यहां तक कि पाताल में कोयला घोटाला भी कर डाला। उन्होंने राज्य से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर वायदा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर उत्तराखंड के युवाओं को यहीं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन

'कांग्रेस ने नहीं की बेरोजगारों की चिंता'

amit shah rally in pauri and ghansali.
घनसाली में अम‌ित शाह - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के नौजवान आईटी के माध्यम से अमेरिका के युवाओं के साथ सीधी स्पर्धा करके दुनिया भर की समृद्धि उत्तराखंड लेकर आएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में घनसाली (टिहरी) और पौड़ी में जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार की व्यापक संभावनाएं होने के बावजूद कांग्रेस ने कभी बेरोजगारों की चिंता नहीं की। आज उत्तराखंड के लाखों युवा रोजगार की तलाश में दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे महानगरों में रह रहे हैं।

सीएम रावत पर लगाया भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप

amit shah rally in pauri and ghansali.
amit shah - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए जिस मुख्यमंत्री के सचिव ही ठेके बांटते हुए 20 करोड़ के सौदे में पकड़े जाएं, एमएलए की खरीद फरोख्त हो, ऐसे नेता उत्तराखंड का विकास नहीं कर सकते।

विकास वही कर सकता है, जिसके मन में देवभूमि के लिए श्रद्धा हो। हिमालय की पहाड़ियों में आयुर्वेदिक वनस्पतियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। इसकी मार्केटिंग, रिसर्च व डेवलपमेंट की व्यवस्था करने के बाद धान उगाने वाला किसान गरीब होगा, जबकि वनस्पतियां बेचने वाला मालामाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed