फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit Shah praised CM Dhami in a Facebook post after Two days returning from Uttarakhand

Uttarakhand: शाह के फलक पर भी धामी की धमक, प्रदेश से लौटने के दो दिन बाद की तारीफ, बढ़ाया सियासी पारा

Tue, 22 Jul 2025 08:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Jul 2025 08:05 AM IST
सार

उत्तराखंड निवेश उत्सव कार्यक्रम से लौटने के दो दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी पारा बढ़ गया। उन्होंने पोस्ट में सीएम धामी की खूब तारीफ  की।

विज्ञापन
Amit Shah praised CM Dhami in a Facebook post after Two days returning from Uttarakhand
सीएम धामी और गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड से लौटने के दो दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ कर सियासी पारा बढ़ा दिया है। सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि सीएम पुष्कर धामी सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही करीबी नहीं हैं, बल्कि शाह के फलक पर भी उनकी धमक है।

विज्ञापन

दरअसल, बीते शनिवार को रुद्रपुर में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश के धरातल पर उतरने के जश्न में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। उस दौरान भी सीएम और शाह में अच्छी कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। गृह मंत्री ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के वादों को धरातल पर उतरने पर खुशी जताते हुए जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी की पीठ थपथपाई, उसने राजनीतिक हलकों में एक नई हलचल पैदा कर दी।

विज्ञापन


अब सोमवार को शाह की सीएम धामी और उत्तराखंड से संबंधित नई फेसबुक पोस्ट ने उन चर्चाओं को नया रुख दे दिया, जिनमें मुख्यमंत्री धामी की नजदीकियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक बताई जाती रही हैं। अब माना जा रहा है कि कहीं न कहीं गृह मंत्री का सीएम धामी पर भरोसा और मजबूत हुआ है। दोनों में नजदीकियां और प्रगाढ़ हुई हैं। शाह की नई पोस्ट ने जहां धामी को कम पसंद करने वालों की धड़कनें बढ़ा दीं, वहीं पार्टी फोरम पर भी एक नया संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, टिहरी में बंद रहेंगे स्कूल, 121 सड़कें अवरुद्ध

शाह ने सोमवार को यह पोस्ट की

दो दिन पहले निवेश उत्सव में शामिल होने वाले गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फिर निवेश के इस जश्न को ताजा किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि मैदानी राज्य में इनवेस्टमेंट लाने के मुकाबले पहाड़ी राज्य में निवेश लाना पहाड़ चढ़ने जैसा कठिन होता है। सारी परंपरागत कल्पनाओं को तोड़ते हुए आज एक लाख करोड़ से अधिक का इनवेस्टमेंट यहां आया है। उन्होंने इसके लिए पूरे उत्तराखंड की जनता के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed