देहरादूनः शाह की परिवर्तन यात्रा पर ठंडे रिस्पांस से भाजपा की हवाईयां उड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में आयोजित होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली के लिए जनता का रिस्पांस ठंडा दिखा। हालांकि धीरे-धीरे रैली स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। रविवार को अमित शाह द्वारा राजधानी से परिवर्तन यात्रा रथ रवाना करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दून पहुंचेंगे।
शाह दो रथों को रवाना करने से पहले देहरादून रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड से रैली को संबोधित करेंगे। लेकिन इस रैली के लिए जनता का रिस्पांस कुछ खास नहीं दिखाई दिया। सुबह साढ़े 11 बजे तक रैली स्थल में लोग नदारद दिखे। रैली स्थल पर गिने चुने लोग दिखाई दिए।
500 और 1000 के नोट बंदीं को लेकर जनता में व्याप्त रोष व्याप्त है। इसे भी रैली में लोगों के नदारद होने का कारण बताया जा सकता है। वहीं रविवार का दिन होने के कारण लोग बैंक और एटीएम की लाइन में लगे हैं।
परिवर्तन का शंखनाद फूंकेंगे शाह
भाजपा के परिवर्तन यात्रा रथ रवाना करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। शाह दो यात्रा रथों को रवाना करने से पूर्व रेस कोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे।
वहीं, शनिवार को दिल्ली से कई कई सीनियर लीडर रैली की तैयारियों का जायजा लेने दून पहुंच चुके हैं। यात्रा के लिए दिनभर चले कई कार्यक्रमों के अलावा वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर भी चलता रहा।
भाजपा परिवर्तन यात्रा से सत्ता परिवर्तन का संदेश देने के लिए जुट गई है। दिल्ली से पहुंचे उत्तराखंड चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने प्रदेश संगठन के नेताओं और सांसदों से तैयारियों का जायजा लिया।
वरिष्ठ नेता रथ पूजन और शहीदों को नमन करने के बाद दून वेली स्कूल रेस कोर्स निकट बन्नू स्कूल ग्राउंड स्थित रैली स्थल पर भी गए।