फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah parivartan rally in almora

जिसके पास काला धन नहीं उसे नोट बंदी की चिंता नहींः अमित शाह

Tue, 22 Nov 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Nov 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
amit shah parivartan rally in almora
amit shah

दोपहर डेढ़ बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अल्मोड़ा के एसएसजे कैंपस पहुंचे। इस दौरान शाह को गदा भेंट की गई। मंच पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‌अमित शाह ने भारत माता की जय नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। शाह ने मंच में आसीन भाजपा के सभी वरिष्ट नेताओं को धन्यवाद कहा। शाह ने कहा कि ये गोविंद बल्लभ पंत की भूमि है। ये गंगा यमुना की भूमि है। ये देवताओं की भूमि है। शाह ने कहा कि उत्तराखंड सौतेली मां के हाथ में है। देवभूमि की ये हालत देखकर बीमार पड़ अटल बिहारी वाजपेयी को सबसे ज्यादा दुख होता होगा।

विज्ञापन


विकास की सूची में उत्तराखंड अब काफी पीछे हो गया है। ईश्वर ने उत्तराखंड को कई धरोहरों से नवाजा है। लेकिन उत्तराखंड का विकास तभी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की सरकार के वक्त राज्य का विकास यूपी के समय में हुए विकास से बेहद कम है। भाजपा चाहती है कि दुनियाभर के पर्यटकों के लिए उत्तराखंड पसंदीदा राज्य बने। भाजपा चाहती है कि राज्य का औद्योगि‌क विकास हो। उन्होंने क‌हा कि अगर यहां की जनता भाजपा की सरकार लाकर दिखाएगी तो भाजपा उत्तराखंड को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे। अपने संबोधन में अमित शाह ने रावत सरकार में हुए घोटाले गिनावाए।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि 'भइया हरीश उत्तराखंड की क्या दुर्दशा कर रख है?' शाह ने विधायकों की खरीद फरोख्त करते हुए किए गए स्टिंग को लेकर रावत पर हमला बोला। राहुल गांधी पर चुटकी ली। शाह ने कहा कि देश का विकास नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। भाजपा चाहती है कि पहाड़ का पानी और जवानी पहाड़ के काम आए। वन रैंक वन पेंशन मोदी जी की मेहरबानी है। कांग्रेस सरकार योजनाओं का पैसा गांव तक नहीं पहुंचा पा रही है। हम चाहते हैं कि हर हाथ को काम मिले। नेपाल की सीमा से पलायन कम हो। भाजपा के राज में सेना आतंकवादियों के घर में घुस कर आतंक का सफाया कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के पीएम मोदी ने आतंकवाद, जाली नोटों के कारोबार, भ्रष्टाचार और कालेधन का सफाया ‌कर दिया है। हमारे नेता परेशान नहीं है, लेकिन नोटबंदी के बाद से मुलायम सिंह, मायावती, अरविंद केजरीवाल परेशान दिख रह हैं। जिसके पास काला धन नहीं उसे नोट बंदी की चिंता नहीं है।

amit shah parivartan rally in almora
parivartan rally

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने रैली के दौरान जनता को कुमाऊंनी भाषा में संबोधित किया। उन्होंने कहा‌ कि भाजपा को उत्तराखंड को बहुत प्यार और सम्मान मिला है।

तय कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर में अमित शाह द्वारा जनता को 11 बजे संबोधित किया जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम स्‍थल पर डेढ़ बजे पहुंचे।

इस दौरान मंच पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अजय भट्ट, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, भुवन चंद्र खंडूरी, विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और सतपाल महाराज सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सोमवार को परिवर्तन यात्रा रैली की तैयारियां पूरी हो गई थीं। सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश संयोजक बलराज पासी तथा अल्मोड़ा रैली के संयोजक राजू भंडारी आदि ने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा द्वारा शाह की रैली में 12 से 15 हजार लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई गई थी। रैली पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से भी सहयोग मांगा गया। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी रैली में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed