फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit shah may arrives uttarakhand soon for 2019 lok sabha election meeting

जल्द उत्तराखंड आ सकते हैं BJP अध्यक्ष अमित शाह, इस बार वजह होगी बेहद खास

Mon, 14 May 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Amit shah may arrives uttarakhand soon for 2019 lok sabha election meeting
अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिन के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। शाह का यह दौरा निकट भविष्य में हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इसकी पुष्टि की है। भट्ट और प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार ने दिल्ली में शाह से मिले। सूत्रों के मुताबिक, शाह ने उनसे प्रदेश में चल रही सांगठनिक गतिविधियों का ब्योरा लिया और भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।

विज्ञापन


हालांकि भट्ट का कहना है कि शाह के साथ यह बैठक रुटीन थी। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक न होने की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रांतीय संगठनों की गतिविधियों को जानने के लिए यह बैठक बुलाई थी। सूत्रों की मानें तो बैठक में शाह ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के विस्तार और प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया। स्थानीय निकायों के चुनाव के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में भी उन्होंने सांगठनिक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन


उनका मोदी सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित में लिए गए फैसलों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने पर ज्यादा जोर था। उन्होंने संकेत दिए कि वह बहुत जल्द पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने उत्तराखंड आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed