{"_id":"5925d8ac4f1c1b675d535c58","slug":"ambulance-stuck-in-traffic-jam-in-chamoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी एंबुलेंस, डेढ़ घंटे तक तड़पती रही गर्भवती महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी एंबुलेंस, डेढ़ घंटे तक तड़पती रही गर्भवती महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Thu, 25 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार में बार-बार जाम लग रहा है। बुधवार को चमोली बाजार के समीप चाड़ा जगह पर दोनों ओर से बड़े वाहनों के आ जाने से जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई, जिसमें एक गर्भवती महिला डेढ़ घंटे तक वाहन में ही तड़पती रही। उसे हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। डेढ़ घंटे बाद जाम खुला तो वाहन गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चाड़ा जगह पर दोनों ओर से बड़े वाहन आ गए। हाईवे संकरा होने के कारण दोनों वाहन आगे नहीं जा पाए। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर से करीब एक किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
इसी दौरान जिला अस्पताल से घाट की गर्भवती महिला छुम्मा देवी को ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन जाम लगने के कारण महिला वाहन में ही तड़पती रही। डेढ़ घंटे बाद शाम पांच बजे जाम खुला तब जाकर वाहन अपने गंतव्य को जा पाए। जाम लगने से तीर्थयात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन