फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ambulance fall into ditch in karnaprayag

उत्तराखंड: स्वास्थ शिविर में जा रही एंबुलेंस खाई में गिरी, दो डाक्टर समेत चालक गंभीर घायल 

Sun, 16 Dec 2018 06:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कर्णप्रयाग/नारायणबगड़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कर्णप्रयाग/नारायणबगड़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ambulance fall into ditch in karnaprayag
एंबुलेंस खाई में गिरी

रविवार सुबह ऋषिकेश से नारायणबगड़ के कुलसारी जा रही एक अस्पताल की एंबुलेंस बगोली के पास गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो डाक्टर सहित चालक घायल हो गए। घायलों में से एक डॉक्टर और चालक को साथ आ रही दूसरी एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दूसरे घायल डॉक्टर ने कुलसारी जाकर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच की।  

विज्ञापन


सतलुज जलविद्युत परियोजना के गजेंद्र कंडारी ने बताया कि रविवार को कुलसारी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन था। जिसमें ऋषिकेश से डॉक्टर की टीम आ रही थी। लेकिन बगोली के पास एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

 

जिसमें सवार डा. अजय बहुगुणा, डा. तरूण गांधी सहित चालक घायल हो गया। साथ चल रही दूसरी एंबुलेंस से घायल हुए डा. अजय बहुगुणा और चालक को उपचार के लिए ऋषिकेश ले जाया गया।

जबकि हल्के चोटिल हुए डा. तरूण गांधी ने कुलसारी पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गजेंद्र कंडारी ने बताया कि शिविर में फिजीशियन डा. एसएन वशिष्ठ, महिला रोग विशेषज्ञ डा. किंजल, सहित अन्य चिकित्सकों ने 280 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed