{"_id":"5bc70e39bdec2269360ca5e6","slug":"ambulance-crashed-bike-two-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से बाइक को कुचलते हुए सड़क पर पलटी एंबुलेंस, मरीज समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से बाइक को कुचलते हुए सड़क पर पलटी एंबुलेंस, मरीज समेत तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गई एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायर फटने से अनियंत्रित हुई एंबुलेंस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार को कुचलते हुए एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार, एंबुलेंस में सवार मरीज और उसके भांजे की मौत हो गई, जबकि एक फार्मासिस्ट घायल हो गया। हालांकि, बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन
सिद्धार्थ अस्पताल दिल्ली की एंबुलेंस (यूपी 85 एटी 9714) सितारंगज के प्रयास अस्पताल से मरीज जलील अहमद (70) पुत्र महमूद हसन निवासी पूरनपूर उप्र को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर जा रही थी। दानीबंगर मोड़ से 200 मीटर पहले दोपहर 12 बजे अचानक एंबुलेंस का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार देशराज सिंह (37) पुत्र राम सिंह निवासी पड़ागांव शक्तिफार्म निवासी (हाल निवासी सुंदरपुर रैक्वाल गौलापार) को कुचल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एंबुलेंस सड़क किनारे सागौन के पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे हल्द्वानी-चोरगलिया रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। लोगों ने एंबुलेंस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मरीज जलील अहमद (70) की सांसें थम चुकीं थीं। जलील के भांजे हकीब (32) पुत्र मो. अहमद निवासी डाकिया न्यूरिया पीलीभीत उप्र और प्रयास अस्पताल के फार्मासिस्ट मुसीउद्दीन बुरी तरह से घायल हो गए थे। पुलिस की मदद से हकीब और मुसीउद्दीन को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हकीब ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस में आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन
हेलमेट से भी नहीं बची जान
बाइक सवार देशराज सिंह ने हेलमेट पहना था। ग्रामीणों का कहना था कि देशराज धार्मिक कार्यों में भाग लेता था और अक्सर लोगों को हेलमेट पहनने व धीमी गति से बाइक चलाने की सलाह देता था।
मूल रूप से शक्तिफार्म का रहने वाला देशराज बचपन से ही विक्रम सिंह क्यूरा निवासी रामबाग के यहां बटाईदारी और ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार रात वह मेला देखने शक्तिफार्म गया था। बुधवार को गौलापार लौट रहा था। देशराज की तीन बेटियां और एक बेटा है।
पुलिस को आने में लग गए 40 मिनट
चोरगलिया (नैनीताल)। हादसे की सूचना पुलिस को 12:30 बजे दे दी गई थी, लेकिन सिपाही 1:10 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद ही एंबुलेंस आई। तब तक मुख्य मार्ग पर जाम लग गया था। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि थाने की बोलेरो अक्सर वीआईपी ड्यूटी में मंगा ली जाती है इस कारण आने में देरी हुई।