फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amazing: Pipeline of Cantonment Board's Water Drinking Water Corporation

गजब : पाइप लाइन छावनी परिषद की पानी पेयजल निगम का

Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Amazing: Pipeline of Cantonment Board's Water Drinking Water Corporation
Iपानी की लीकेज से सड़क बनी तालाब, उपभोक्ताओं को हो रही पानी की किल्लत
विज्ञापन

I

Iशहर में पेयजल को लेकर अजब-गजब कहानियां सामने आ रही हैं। आलम यह है कि पाइप लाइन किसी अन्य विभाग की है और पानी की सप्लाई कोई ओर विभाग कर रहा है। यही नहीं पानी की लीकेज से सड़कें तालाब बन रही है और उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल रहा है।
I
Iदरअसल, पेयजल निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार रात को स्मिथनगर मिनी ट्यूबवेल के पास पाइप लाइन में लीकेज के कारण सड़क तालाब बन गई। पूरी रात पानी बहता रहा। पूर्व उप प्रधान गीता बिष्ट ने पेयजल निगम के आलाधिकारियों को फोन के माध्यम से सूचना दी।I
विज्ञापन

Iआनन-फानन में पहुंचे निगम के कर्मियों ने खोदाई की तो पाइप लाइन छावनी परिषद गढ़ी कैंट होने की पुष्टि हुई। वहीं मिनी ट्यूबवेल को बंद कराया गया तो लीकेज अपने आप बंद हो गई। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज की। उपभोक्ताओं ने कहा कि मिनी ट्यूबवेल का पानी छावनी परिषद की पाइप लाइन में किस तरह जा रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I16 घंटे पानी देने और छत तक बिना मोटर के पानी पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है।I

I
I
Iगढ़ी कैंट छावनी परिषद क्षेत्र हमारी आपूर्ति में शामिल नहीं हैं। विधायक सविता कपूर और छावनी परिषद के लोगों केे अनुरोध पर मोहनपुर मिनी से अभी छावनी परिषद के कुछ क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जा रही है। छावनी परिषद में पानी की व्यवस्था होने के बाद यह आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। -भारती रावत, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed