इस एप के साथ आपकी हर मुश्किल होगी आसान, यहां सबकुछ मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला आपके लिए लेकर आ रहा है एक ऐसा एप, जो आपकी हर मुश्किल आसान कर देगा। आपको अपने घर के पास अस्पताल के बारे में जानना है, या किसी कंपनी का कोई ताजा ऑफर। यहां सबकुछ मिलेगा। 16 जून को उत्तराखंड के राज्यपाल डा. केके पॉल इस एप का उद्घाटन करेंगे।
अमर उजाला देहरादून की खबरें अब माई सिटी एप पर भी उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से आपको शहर की हर खबर तुरंत आपके मोबाइल पर मिल सकेगी। साथ ही हर छोटी-बड़ी घटना के वीडियो भी आप इस एप पर देख सकते हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर इस एप में हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में सबसे पास अस्पताल कहां हैं, यह जानकारी एप से ले सकते हैं।
आपके शहर में कौन सी फिल्म कहां लगी है और उसका शो टाइम क्या है, यह बात आप इस एप से जान सकते हैं। फिल्म का रिव्यू भी यहां उपलब्ध होगा। फिल्म के साथ शहर में शाम को कौन सी सांस्कृतिक गतिविधि होनी है, यह भी आप जान सकेंगे।
इलेक्ट्रिशियन और किराना स्टोर तक के नंबर भी मिलेंगे
शहर के प्लंबर से लेकर इलेक्ट्रिशियन तक और किराना स्टोर से लेकर मैकेनिक तक के नंबर यहां उपलब्ध हैं।
इमरजेंसी में शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी एप से जान सकेंगे। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबरों के साथ टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी आप यहां देख सकते हैं।
एप के माध्यम से शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं। बाजार में इस समय कौन सी डील और डिस्काउंट मिल रहे हैं, इस बात की भी जानकारी मिलेगी। आप शहर में घूमने के स्थान, मंदिर, होटल्स, रेस्टोरेंट, बार, पब्स, कैफे और जिम के बारे में विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।
यानी अमर उजाला के माई सिटी एप में आपको शहर की हर वह जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए जरूरी है। इसमें देहरादून के अलावा बनारस, आगरा, शिमला, कानपुर, लखनऊ, और चंडीगढ़ का ई पेपर भी देख सकते हैं। ऐप के माध्यम से आप न सिर्फ अपने शहर की ताजा खबरें पा सकते हैं बल्कि आप खुद भी यहां खबरें भेज सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एप
एंड्रायड यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर my city टाइप करें। लाल रंग के लोगो वाला अमर उजाला माई सिटी एप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एप्पल यूजर एप स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
साथ ही शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को भी लाइक करें-
https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/