{"_id":"f30f673fb97070a24b0c4b73498655c8","slug":"amar-ujala-will-honor-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला करेगा डॉक्टरों का सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला करेगा डॉक्टरों का सम्मान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Nov 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला और आरबीएस डेवलपर्स-निलाया हिल्स शनिवार को दून के डॉक्टरों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
समारोह शनिवार 15 नवंबर शाम 6 बजे पैसेफिक होटल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत रंगारंग कार्यक्रम से होगी। निलाया हिल्स-समर्पण और सम्मान अमर उजाला की अनूठी पहल है।
50 से ज्यादा डॉक्टरों का होगा सम्मान
अमर उजाला के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करने वाले अस्पतालों और संगठनों से जुड़े 50 से ज्यादा डॉक्टरों को सम्मान के लिए चुना गया है। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक आरबीएस डेवलपर्स-निलाया हिल्स के चेयरमैन राकेश बत्ता का कहना है कि डॉक्टर जिंदगी की नब्ज थामते हैं।
विज्ञापन
अपने हुनर और समर्पण से लोगों को कई बार नया जीवन देते हैं। उनके इसी समर्पण और सेवा को नमन करने का यह अच्छा अवसर है। कार्यक्रम के सह प्रायोजक जोइक फार्मास्यूटिकल्स के निदेशक संजय गुप्ता का कहना है कि डॉक्टर अपना आराम त्यागकर निस्वार्थ भावना से लोगों की सेवा करते हैं।
विज्ञापन
मरीजों की देखभाल करते हैं और कइयों को नया जीवन देते हैं। आईएफबी के जनरल मैनेजर पारस यादव ने इस पहल की सराहना की है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कार्यक्रम की सह प्रायोजक है। इंस्टेंट ऑक्सीजन इवेंट पार्टनर के रूप जुड़ी है।