फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala voter campaign

DAV में हुआ 'भारत भाग्य विधाता' का मंचन

Sat, 15 Mar 2014 06:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Mar 2014 06:15 PM IST
विज्ञापन
amar ujala voter campaign

मतदाताओं को जागरूक करने की अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


चल रहा है मंचन
इसी के तहत शनिवार शाम 4 बजे से डीएवी पीजी कॉलेज के आडिटोरियम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार कुमार अतुल द्वारा रचित नाटक भाग्य विधाता का मंचन किया गया।

नाटक को मंच पर अपने अभिनय से साकार किया संभव मंच परिवार के कलाकारों ने। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएवी पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल देवेंद्र भसीन मौजूद रहे।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की अवधि वाले भारत भाग्य विधाता नाटक का मंचन शाम चार बजे से शुरू हुआ। नाटक के माध्यम से बताया गया कि लोगों को मतदान क्यों करना चाहिए। मतदान करना क्यों महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छा नेता चुनना कितना जरूरी है?
कलाकारों के अभिनय और नाटक के संवाद के माध्यम से लोगों को यह बताने की कोशिश की गई कि एक अच्छा नेता चुनना कितना जरूरी है।

नेता अच्छा क्यों चुनना चाहिए। मतदान कितना देश और समाज हित में है। मतदाता क्यों भाग्य विधाता होता है।

गुलाब का फूल दिया, मतदान को कहा

इसके पहले शनिवार दोपहर 12 बजे एस्लेहाल चौक से गुजरने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर लोगों से कहा गया कि इस बार चुनाव में आप वोट डालना कतई न भूलें।

आपका एक वोट बेहतर नेता चुनने में मदद करेगा। उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी मौजूद रहीं।

अच्छा नेता चुनने की जिम्मेदारी आपकी

संसद में अच्छा नेता चुनकर जाए, यह आपकी जिम्मेदारी है। आपके इसी एहसास को महसूस कराने का काम अमर उजाला फाउंडेशन पिछले कई दिनों से कर रहा है।

शनिवार दोपहर 12 बजे से एक बजे तक एस्लेहाल चौक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सहयोगी डाल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज भी है।

संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता का कहना है कि पिछले कई दिनों से अमर उजाला फाउंडेशन ने मतदाताओं को जागरूक करने का जो अभियान चलाया है वह सराहनीय है। इससे लोगों को अपने मत की अहमियत का एहसास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed