फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala uttarakhand uday samvad 2018 on 8th jan in dehradun

देहरादून में सोमवार को होगी उत्तराखंड के विकास की बात, पहुंचेगी यह बड़ी हस्तियां

Sun, 07 Jan 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
amar ujala uttarakhand uday samvad 2018 on 8th jan in dehradun
samwad - फोटो : amarujala

गुरु द्रोणाचार्य की तपस्थली द्रोण नगरी (देहरादून) में आठ जनवरी 2018 को अलग-अलग क्षेत्र के गुरुओं का जमावड़ा होगा। राजनीति, कला, साहित्य, फिल्म, कारपोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी।

विज्ञापन


मौका होगा उत्तराखंड के विकास पर होने वाले ‘उत्तराखंड उदय-अमर उजाला संवाद’ का। संवाद में बात होगी उत्तराखंड के नए उदय की। मंथन होगा प्रदेश के विकास पर। सवाल पूछे जाएंगे सूबे की सियासत और विकास के पैमानों पर।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह ठीक 9 बजे से इसका आगाज हो जाएगा। हरिद्वार बाईपास पर आईएसबीटी के निकट स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में ‘उत्तराखंड उदय अमर उजाला संवाद’ में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पंजीकरण होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे खास मेहमान

amar ujala uttarakhand uday samvad 2018 on 8th jan in dehradun
Nitin Gadkari
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पतंजलि विद्यापीठ के सह संस्थापक आचार्य बालकृष्ण, मेक माय ट्रिप के दीपक रावत, एचसीएल टेक्नोलॉजी के पूर्व वाइस चेयरमैन एवं संपर्क फाउंडेशन के सीईओ विनीत नायर, पेसेफिक ग्रुप के सीईओ अभिषेक बंसल, कोमियो मोबाइल्स के सीईओ संजय कुमार कालिरोना, आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी टेनफेक के प्रेसीडेंट-सीईओ के सेंथिल नाथन, मदर्स प्राइड स्कूल्स की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता, फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, जोया हुसैन, निशानेबाज गोल्डन ब्वाय जसपाल राना, बॉक्सर अखिल कुमार।

अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियां न केवल प्रदेश के विकास पर अपनी सोच रखेंगी बल्कि जनता से भी अलग-अलग माध्यमों से रूबरू होंगी। अमर उजाला डॉट कॉम पर पूरा संवाद दूर तक बैठे पाठक लाइव देख व पढ़ सकेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed