फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala Toppers tour 2017 honored program 

शुरु हुआ मेधावियों का सम्मान, टॉपर्स ने दिए सफलता के मंत्र 

Tue, 18 Jul 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Jul 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
  amar ujala Toppers tour 2017 honored program 

अमर उजाला और बलूनी क्लासेस की ओर से टॉपर्स टूर-2017 का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम में पीसीएस, आईआईटी और एमबीबीएस के टॉपर छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स द‌िए। 

विज्ञापन


हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटियर में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान बलूनी क्लासेस की ओर से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


मेधावी छात्र-छात्राओं को कामयाबी के गुरु मंत्र देने के लिए तमाम बड़ी परीक्षाओं के टॉपर देहरादून आए हैं। होटल सॉलिटियर में यह छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत कर न केवल सफलता के मंत्र देंगे बल्कि उनको प्रोत्साहित भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर्स को मिलेगा मेडल व प्रशस्ति पत्र

  amar ujala Toppers tour 2017 honored program 
amarujala

असिस्टेंट कमिश्नर पद पर कार्यरत एसएस पाठक पीसीएस परीक्षा के टॉपर रहे हैं। वर्तमान में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर कार्यरत पाठक के यूट्यूब पर मोटिवेशनल वीडियो बहुत अधिक पसंद किए जाते हैं।

​वहीं आईआईटी टॉपर अमित शेखर बीएचयू से पढ़ाई करने के बाद हाइक मैसेंजर में कार्यरत हैं। वहीं एमबीबीएस टॉपर रही विनीता नेगी मेरठ मेडिकल कॉलेज से डिग्री हासिल करने के बाद गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही हैं। 

टॉपर्स को मिलेगा मेडल व प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम में 75 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावियों को बलूनी क्लासेस की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जबकि 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कक्षा 10वीं, 11वीं, और 12वीं के मेधावी पुरस्कार के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed