फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala start up samvad in dehradun

अमर उजाला संवाद: एक्सपर्ट ने दिए टिप्स, स्टार्टअप शुरू करना है तो इनोवेटिव और क्रिएटिव बनिए

Wed, 04 Sep 2019 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Sep 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
amar ujala start up samvad in dehradun
संवाद के दौरान उपस्थित एक्सपर्ट और छात्र - फोटो : अमर उजाला

अगर आपको स्टार्ट अप शुरू करना है तो इनोवेटिव और क्रिएटिव बनना होगा। स्टार्ट अप में आइडिया बिकता है। अगर आपका आइडिया अच्छा है और आपने उसे अच्छे से धरातल पर उतार दिया, तो सफलता तय है। सरकार भी इसमें हर कदम पर साथ देने को तैयार है। ये टिप्स मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में एक्सपर्ट ने छात्र-छात्राओं को दिए। 

विज्ञापन


उप निदेशक उद्योग विभाग राजेंद्र कुमार ने स्टार्ट अप सरकार की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ अलग करने का जज्बा रखने वालों के लिए काफी अवसर हैं। स्टार्ट अप यात्रा के तहत 16 जगहों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। सितंबर में डीआईटी और तुलाज कॉलेज में कैंप लगेंगे। स्टार्ट अप में इंटरनेट भी अहम भूमिका निभाता है। मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिये अपने स्टार्ट अप की रफ्तार को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। हालांकि शुरुआत में स्टार्ट अप ऑफलाइन भी शुरू किया जा सकता है। स्टार्ट अप में एंजिल इन्वेस्टर और वेंचर कैपिटल की अहम भूमिका है। इसके जरिये स्टार्ट अप बगैर किसी बाधा के सफलता की ओर बढ़ता है। संवाद में फैजी अलीम, अवनीश चंद्र, नितिन चंदोला, रविकांत, आदित्य राणा, गुरप्रीत कौर, गौरव गौड़, नितेश कोठियाल, सूरज सिंह, कुशलव रांगड़, ठाकुर हर्षित, वंशज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पहाड़ पर खुलेंगे इन्क्यूवेशन सेंटर 
स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार पहाड़ी जिलों में भी इन्क्यूवेशन सेंटर खोलेगी। मौजूदा समय सरकार का फोकस मैदानी जिलों पर अधिक है। उप निदेशक उद्योग विभाग राजेंद्र कुमार ने कहा कि अगर सरकार पहाड़ के जिलों को गोद लेकर आइडिया ले तो भविष्य में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में भी शुरू होंगे कार्यक्रम 
इंटरप्रेन्योरशिप को लेकर स्कूल और कॉलेजों में जल्द कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे क्रिएटिव बच्चों का पहले से ही माइंडसेट हो सके कि उन्हें स्टार्ट अप करना है। स्टार्टअप में स्वीडन, इजराइल और अमेरिका पहले तीन स्थानों पर है। इजराइल में तो एग्रीकल्चर और डिफेंस में काफी स्टार्ट अप हुए हैं और लगातार हो रहे हैं। 

प्रदेश में 2020 तक होंगे 200 स्टार्ट अप 
प्रदेश में मौजूदा समय में 35 स्टार्ट अप हैं। सरकार ने वर्ष 2020 तक 200 स्टार्ट अप का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में जितने भी स्टार्ट अप हैं, उसे करने वालों की उम्र 30 से भी कम है। 

स्टार्ट अप पोर्टल के जरिये करें आवेदन
उत्तराखंड में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। स्टार्ट अप के लिए इसके जरिये आवेदन किया जा सकता है। सरकार ने अभी तक सात कंपनियों को स्टार्ट अप के रूप में मान्यता दी है। जिन्हें सरकार की ओर से मशीनरी खरीदने, मार्केटिंग के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने के साथ एमएसएमई में दी जाने वाली सभी सुविधा दी गई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार की अध्यक्षता में गठित राज्य स्टार्ट अप काउंसिल के माध्यम से आवेदनों की जांच करने के बाद मान्यता देगी। प्रदेश सरकार ने स्टार्ट अप नीति में कृषि, स्वास्थ्य, जैव प्रौद्योगिकी, शिक्षा, पर्यटन, फूड प्रोसेसिंग, आयुर्वेद, फार्मास्युटिकल सेक्टर को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में ही स्टार्ट अप के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने वाली कंपनियों को सरकार इन्क्यूबेटर के रूप में प्रोत्साहन देगी। स्टार्ट अप को लेकर अगर आपके मन में कोई शंका या सवाल है तो आप टोल फ्री नंबर 18002748901 पर कॉल कर उसे दूर कर सकते हैं। 

स्टार्टअप आइडिया के विजेता को मिलेंगे 50 हजार

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में स्टार्टअप यात्रा शुरू होगी। इसमें हर जिले में दो दिवसीय कैंप होंगे। इसमें युवाओं से स्टार्टअप आइडिया लिए जाएंगे। हर जिले से करीब 10 आइडिया का चयन होगा। इसके बाद राज्य स्तरीय आइडिया ग्रैंड चैलेंज प्रतियोगिता पेट्रोलियम एंड इनर्जी यूनिवर्सिटी (यूपीईएस) में होगी। इसमें टॉप-10 आइडिया को चुना जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 

उद्योग विभाग ने स्टार्टअप यात्रा के लिए जिलेवार कॉलेजों का चयन और कैंप की तारीख तय कर दी है। इस बार यूपीईएस, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, आईआईटी रुड़की और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से स्टार्टअप यात्रा के तहत प्रत्येक जिले में कैंप लगाए जाएंगे। यूपीईएस के माध्यम से तीन सितंबर मंगलवार को अल्मोड़ा जिला के आईएचएम में कार्यक्रम हुआ। वहीं, 6 सितंबर को पीजी कॉलेज बागेश्वर, 9 सितंबर को पिथौरागढ़ जिला के सीमांत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, 12 सितंबर को चंपावत के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी टनकपुर में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की ओर से 7 सितंबर को नैनीताल जिला के जीईयू भीमताल कैंपस, 14 सितंबर को चमोली जिला के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर, 21 सितंबर को पौड़ी के गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से 12 सितंबर को पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, 18 सितंबर को टिहरी के कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री रानीचौरी कैंपस, 23 सितंबर को पीजी कॉलेज रुद्रप्रयाग, 26 सितंबर को ऊधमसिंह नगर जिला के पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में कैंप आयोजित किए जाएंगे। आईआईटी रुड़की की ओर से हरिद्वार, देहरादून, रुड़की में कैंप लगाए जाएंगे। हालांकि आईआईटी ने तारीख तय नहीं की है।

प्रदेश में युवा तेजी से स्टार्ट अप कर रहे हैं। सरकार भी उन्हें पूरा सहयोग कर रही है। उन्हें टैक्स पर छूट जैसी तमाम राहत दी जा रही हैं। अगले कुछ वर्षों में स्टार्ट अप में और तेजी देखने को मिलेगी।
-राजेंद्र कुमार, उप निदेशक उद्योग विभाग 

प्रदेश में स्टार्ट अप को वित्तीय प्रोत्साहन और तकनीकि सुविधाएं देने के लिए कई कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। रिजल्ट सकारात्मक आ रहा है।
-सिद्धार्थ शुक्ला, टीम लीडर पीडब्ल्यूसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed