फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2024 in dehradun India first medal winning Paralympic player Dr. Deepa will Join Program

Amar Ujala Samvad: अनुभव से जोश भरेंगी देश की पहली पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा, दून में होगा संवाद

Thu, 01 Aug 2024 11:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2024 11:42 PM IST
सार

Amar Ujala Samvad 2024: डॉ. दीपा मलिक ने साल 2009 में शॉटपुट में अपना पहला पदक (कांस्य) जीता था। जबकि, ठीक एक साल बाद उन्होंने ऐसा कमाल किया कि इंग्लैंड में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन तीनों में स्वर्ण पदक जीत देश को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2024 in dehradun India first medal winning Paralympic player Dr. Deepa will Join Program
पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन बाद राजधानी दून में आयोजित होने वाले अमर उजाला के वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में देश की पहली पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा मलिक अपने अनुभवों से जोश भरेंगी। चार अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में डॉ. दीपा मलिक पैरालंपिक खेलों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगी।

विज्ञापन


डॉ. दीपा मलिक ने साल 2009 में शॉटपुट में अपना पहला पदक (कांस्य) जीता था। जबकि, ठीक एक साल बाद उन्होंने ऐसा कमाल किया कि इंग्लैंड में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन तीनों में स्वर्ण पदक जीत देश को गौरवान्वित किया। डॉ. दीपा अपनी दिव्यांगता श्रेणी (एफ-53) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वालीं पहली भारतीय महिला हैं।
विज्ञापन


डॉ. दीपा को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, जिनमें 2012 में अर्जुन पुरस्कार, साल 2017 में खेल के लिए पद्मश्री और साल 2019 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार शामिल हैं। इतना ही नहीं साल 2008-09 में उन्होंने यमुना नदी में तैराकी और स्पेशल बाइक सवारी में भाग लेकर दो बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Amar Ujala Samvad: हो जाएं तैयार...दून आएंगी खेल और फिल्म जगत की हस्तियां, राजनीति के दिग्गज; यहां करें संपर्क

खुद से लड़कर देश के लिए जीतना सिखाते हैं पैरा खेल
पैरा खेल हर दिव्यांग खिलाड़ी को खुद से लड़कर देश के लिए जीतने का जोश भरते हैं। जब बात पैरा एथलीट और खिलाड़ियों की होती है तो बात सिर्फ चुनौतियों की नहीं होती। यह ऐसी लड़ाई है, जिसे हर पैरा खिलाड़ी अपने हौसलों से ऊपर उठकर अपनी कड़ी मेहनत के दम पर पहले खुद से जीत कर फिर देश के लिए जीतता है। पैरालंपिक खेलों की बात करें तो यह ओलंपिक खेलों की तर्ज पर हर चार साल में एक बार आयोजित होने वाले पैरालंपिक खेलों की दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनाें में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed